फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   RTE: First phase lottery will be held on 26th

आरटीई: 26 को निकलेगी पहले चरण की लॉटरी

Sun, 25 Feb 2024 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 25 Feb 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
RTE: First phase lottery will be held on 26th
अमेठी सिटी। जिले के निजी विद्यालयों में शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत बच्चों को नि:शुल्क प्रवेश दिलाने के लिए पहले चरण की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है। 26 फरवरी को पहली लॉटरी निकाली जाएगी।
विज्ञापन


इसके बाद एक मार्च से दूसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। पहले चरण में निजी स्कूलों की आरक्षित 25 प्रतिशत सीट 3240 के सापेक्ष 1689 बच्चों ने आवेदन किया है। 20 जनवरी से 18 फरवरी तक पहले चरण में आवेदन लिए गए हैं।
विज्ञापन

निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश दिलाने के लिए बीईओ स्तर से जरूरी सत्यापन प्रक्रिया शुरू की गई है। अब तक बीईओ स्तर पर 342 आवेदन स्वीकार हो चुके हैं तो 39 को विभिन्न कारणों से निरस्त किया है। 1308 आवेदनों की जांच अंतिम दौर में है। योजना के तहत एक लाख रुपये से कम आय वर्ष के परिवारों के बच्चों को शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत निजी विद्यालयों की 25 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश दिलाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना में चयनित बच्चों को निजी स्कूलों में फीस नहीं देनी पड़ती। प्राप्त आवेदनों की लाॅटरी सिस्टम से 26 फरवरी को बच्चों का चयन कर प्रवेश दिलाया जाएगा।


लाॅटरी सिस्टम से होता है चयन
स्कूल की 25 प्रतिशत आरक्षित सीट पर आवेदन प्राप्त कर सत्यापन करते हुए लाॅटरी सिस्टम से चयन किया जाता है। चयनित पात्र छात्रों का प्रवेश संबंधित विद्यालय में डीएम के अनुमोदन के बाद कराया जाता है।
संजय कुमार तिवारी, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed