फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Rs 30 crore business on Dhanteras

धनतेरस पर 30 करोड़ रुपये का कारोबार

Sat, 22 Oct 2022 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Rs 30 crore business on Dhanteras
08 : गौरीगंज : धनतेरश पर्व पर मूर्तियां खरीदते लोग । -संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। धनतेरस पर्व पर बाजारों में जमकर धन की वर्षा हुई। जिले की सभी बाजारें पर्व पर गुलजार रहीं तो काफी दिनों के बाद भीड़ उमड़ी। ग्राहकों ने वाहन, आभूषण, बर्तन और मोबाइल समेत अन्य सामानों की जमकर खरीदारी की। पर्व पर जिले में करीब 30 करोड़ रुपये का व्यवसाय हुआ। काफी दिनों बाद दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ पहुंची और अच्छा कारोबार हुआ तो दुकानदार भी खुश नजर आए।
विज्ञापन

हिंदू समुदाय के प्रमुख पर्वों में शामिल धनतेरस पर्व जिले में शनिवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। पर्व पर धनवंतरि के अलावा श्रीगणेश-महालक्ष्मी व कुबेर की पूजा करने के साथ बाजारों में भीड़ उमड़ी। पर्व पर जिला मुख्यालय समेत जिले की सभी बाजारें गुलजार रहीं तो लोग काफी दिनों बाद खरीदारी करने घर से बेखौफ होकर बाहर निकले।
विज्ञापन

पर्व पर शोरूम में वाहनों की बिक्री बढ़ी तो अन्य दुकानों पर भी ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। ग्राहकों का रुझान इस बार आभूषण के साथ बर्तनों की तरफ ज्यादा दिखा। साथ ही वाहन, मोबाइल, बर्तन और कपड़ों की भी खरीदारी हुई। मिठाई की दुकानों पर लोगों की भीड़ जुटी। अनुमान के अनुसार जिले में पर्व पर करीब 30 करोड़ रुपये का व्यवसाय हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी दिनों के बाद बाजार में व्यवसाय बढ़ा तो व्यापारी भी खुश दिखे। पर्व में उमड़ी भीड़ से कस्बों में पूरे दिन जाम की समस्या भी बनी रही। जिले की सभी बाजारों में देर शाम तक ग्राहकों की भीड़ बनी रही तो दुकानदार भी सामानों की बिक्री करने में जुटे रहे।
जादू और आदि मानव बच्चों के आकर्षण का केंद्र
धनतेरस पर्व पर श्रीगणेश व मां लक्ष्मी का मूर्ति खरीदने का रिवाज है। इस दिन खरीदी गई मूर्ति की लोग श्रद्धाभाव से घर में दीपावली के दिन पूजन करते हैं। इस धनतेरस पर श्रीगणेश-लक्ष्मी मूर्तियों के साथ ही बच्चों के खिलौने भी आकर्षक का केंद्र बने रहे। बाजार में कोई मिल गया फिल्म में एलियन (जादू) बच्चों की पहली पसंद रही। जबकि गुड्डा-गुड्डी, आदिमानव व टेड्डी बियर आदि खिलौने आकर्षण का केंद्र बने रहे।
दुकानों पर लगीं लंबी कतारें
गौरीगंज। धनतेरस पर्व को लेकर दुकानदार कई दिनों से तैयारियां कर रहे थे। पर्व पर वाहन, मोबाइल, बर्तन, झाड़ू, लक्ष्मी-श्रीगणेश की मूर्ति, आभूषण, पूजन सामग्री, लाई चूरा, मिट्टी के दीए व इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें लगी रहीं। शहर की सड़कों पर दीपक, लाई-चूरा, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां एवं अन्य सामग्री की दुकानें सजी दिखाई दीं। ग्राहक बेतरतीब वाहन खड़ा कर खरीदारी में व्यस्त रहे। धनतेरस पर्व पर ज्यादा लोगों ने सोने-चांदी के सिक्के, लक्ष्मी-गणेश व कुबेर की मूर्तियां, चरण पादुका के अलावा चांदी के बर्तन, सिंहासन, आभूषण की खरीदारी के साथ लोगों ने मिठाई व ड्राईफ्रूट्स की जमकर खरीदारी की। (संवाद)
पटाखा बाजार में भी छाई रौनाक
अमेठी। धनतेरस और दीपावली पर्व को लेकर बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। मूर्ति और पटाखों की दुकानों पर भी खासी रौनक रही। रामलीला मैदान में पटाखा बिक्री के लिए अस्थायी रूप से दुकानें लगाई गई हैं। दुकानों पर फुलझड़ी, अनार, रॉकेट समेत आतिशबाजी के विभिन्न प्रकार के सामान उपलब्ध हैं। अधिकतर दुकानों सज गईं हैं वहीं कुछ लगाई जा रही हैं। इन दुकानों पर शनिवार को खरीदारी के लिए भी लोगों की भीड़ दिखी।
30 से 1500 तक की बिकी मूर्तियां
मूर्ति विक्रेता ननकऊ चौरसिया ने बताया कि आज बेहतर व्यापार हुआ। इस बार त्योहार पर अच्छे मुनाफे की उम्मीद है। भगवान श्रीगणेश-मां लक्ष्मी एवं अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां 30 रुपये से 1500 रुपये तक उपलब्ध हैं। दीपक 10 रुपये से 150 रुपये तक, गुल्लक 40 से 50 रुपये तक, माला 10 से 50 रुपये और तोरण 100 से डेढ़ सौ रुपये तक में उपलब्ध हैं।
सजावट के सामनों की भी बिक्री
मूर्ति व सजावट सामान के विक्रेता हिमांशु अग्रहरी ने बताया कि मकान व दुकानों को रंगीन लाइटों से सजाने के सभी सामान मौजूद हैं। 150 से दो हजार रुपये तक की झालर व अन्य लाइट के सामान उपलब्ध हैं। 25 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की मोमबत्ती की भी लोग खूब खरीदारी कर रहे हैं।

4800 रुपये कीमत तक मौजूद हैं पटाखे
पटाखा व्यवसायी राहुल चौरसिया ने बताया कि रॉकेट 25 से लेकर 150 रुपये, अनार 25 से 100 रुपये, लाइट 10 से 150 रुपये, बुलेट बम 10 से 50 रुपये, गोला बम विभिन्न वैराइटी में 10 से ढाई हजार रुपये तक उपलब्ध हैं। पटाखा व्यवसायी मो. सलीम ने बताया कि व्यवसाय अच्छा होने की उम्मीद है। तीस स्टार से 240 स्टार आवाजा बम 600 से 4800 रुपये, पाइप 200 से 500 रुपये, 12 स्टार डेढ़ सौ से ढाई सौ रुपये, फुलझड़ी 10 से 180 रुपये, चकरी पांच से 60 रुपये, महताब लाइट 10 से 50 रुपये, सुतली बम 10 से 20 रुपये, मुन्ना मिर्ची पांच से 20 रुपये पैकेट में उपलब्ध है।

07 : गौरीगंज : धनतेरश पर्व पर बर्तन की खरीददारी करते लोग। -संवाद

07 : गौरीगंज : धनतेरश पर्व पर बर्तन की खरीददारी करते लोग। -संवाद- फोटो : AMETHI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed