फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Routes of many trains have changed, travelling will become costlier

Amethi News: कई ट्रेनों का रूट बदला, महंगा होगा सफर

Fri, 01 Aug 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 01 Aug 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Routes of many trains have changed, travelling will become costlier
अमेठी सिटी। लखनऊ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर सुदृढ़ीकरण कार्य के चलते अगस्त और सितंबर में कई प्रमुख ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। यह बदलाव 31 जुलाई से 25 सितंबर तक जारी रहेगा। इससे अमेठी, गौरीगंज, जायस सहित आसपास के यात्रियों की रेल यात्रा न केवल कठिन, बल्कि खर्चीली भी हो जाएगी।
विज्ञापन




रेलवे की ओर से जारी सूचना के मुताबिक पद्मावत एक्सप्रेस और जनता एक्सप्रेस अब नियमित मार्ग से न चलकर ट्रांसपोर्टनगर, उतरेटिया और आलमनगर जैसे वैकल्पिक स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इसी तरह, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक अगस्त से 25 सितंबर तक लखनऊ मुख्य स्टेशन पर नहीं रुकेगी। इसके चलते यात्रियों को निर्धारित स्थान तक पहुंचने के लिए निजी वाहनों या अतिरिक्त सार्वजनिक परिवहन साधनों का सहारा लेना पड़ेगा।
विज्ञापन


इससे यात्रा समय में वृद्धि के साथ जेब पर भी असर पड़ेगा। यशवंतपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस अब लखनऊ की बजाय उतरेटिया से चलेगी और वहीं अंतिम ठहराव होगा। एकात्मता एक्सप्रेस, मालदा टाउन एक्सप्रेस और ऋषिकेश एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में भी बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि ट्रेनों के संचालन में बदलाव की जानकारी सूचना बोर्ड पर चस्पा की गई है। समय-समय पर उद्घोषणा के माध्यम से भी यात्रियों को सूचित किया जा रहा है। उन्होंने यात्रियों से अनुरोध किया कि यात्रा की योजना बनाते समय इन परिवर्तनों को ध्यान में रखें, जिससे किसी असुविधा से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed