{"_id":"67cde99c90bcc5e9380fc325","slug":"roadways-employees-will-get-incentives-on-holi-amethi-news-c-96-1-ame1009-136239-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: रोडवेज कर्मियों को होली पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: रोडवेज कर्मियों को होली पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि
Mon, 10 Mar 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। होली पर्व पर बसों का संचालन करने वाले चालक-परिचालकों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। विभागीय आदेश आने के बाद इसको लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
एआरएम काशी प्रसाद ने बताया कि होली के मौके पर 10 दिन तक रोजाना 300 किलोमीटर बस चलाने पर चालकों व परिचालकों को चार हजार रुपये तक प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाएंगे। यह योजना आठ से 18 मार्च तक लागू रहेगी। संविदा चालकों और परिचालकों को निर्धारित 10 दिन तक रोजाना 300 किलोमीटर बस चलाने पर 3500 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
इसके अलावा 11 दिन तक बस चलाने पर 4400 रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाएंगे। नियमित तकनीकी कर्मचारियों और संविदा कार्मिकों को भी विभाग उनके काम के हिसाब से प्रोत्साहन राशि देगा। होली पर सभी चालकों व परिचालकों की छुट्टियां भी रद कर दी गई हैं। (संवाद)