फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   roadways bus hit boundry wall, 7 injured

बाउंड्रीवॉल तोड़ पेड़ से टकराई रोडवेज बस, सात घायल

Mon, 21 Feb 2022 12:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
roadways bus hit boundry wall, 7 injured
जगदीशपुर (अमेठी)। लखनऊ से सुल्तानपुर जा रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस रविवार सुबह कस्बा स्थित सीएचसी के सामने अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित बस ट्रैक्टर ट्राली से टकराने के बाद अस्पताल की बाउंड्रीवॉल तोड़ते हुए पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में चालक व छह यात्री घायल हो गए। बस चालक घायल अवस्था में मौके से नदारद हो गया, जबकि अन्य घायल यात्रियों को सीएचसी में भर्ती कर उनका उपचार किया गया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम सुल्तानपुर डिपो की बस संख्या यूपी-42 एटी 5649 रविवार भोर में लखनऊ से सुल्तानपुर की ओर जा रही थी। बस सुबह करीब 4:30 बजे जगदीशपुर थाना क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप पहुंची ही थी कि अनियंत्रित होकर सामने से जा रही एक ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर विपरीत दिशा में स्थित अस्पताल की बाउंड्रीवॉल तोड़ते हुए पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन

दुर्घटना में चालक समेत बस सवार 42 यात्रियों में से छह लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों ने सभी घायलों को बस से निकालकर अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू किया। घायल यात्रियों में अयोध्या जिले के गोटरवा की रहने वाली सुमन सिंह, सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र के गडोली गांव की गुलनाज बानो व बंधुआ कहला थाना क्षेत्र की जैस्मीन, जगदीशपुर थाना क्षेत्र के निसूरा निवासी जग प्रसाद, लाल बाबू व हर्षित मौर्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज बस चालक विपिन कुमार भी मामूली रूप से घायल हुआ, लेकिन दुर्घटना के बाद वो बस छोड़कर नदारद हो गया। परिचालक महेंद्र चौबे ने बताया कि बस में कुल 42 यात्री सवार थे। उधर, बस के दीवार के टकराने के बाद घबराया ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed