{"_id":"65a98b9f573f0444cc0c40c4","slug":"roads-will-be-monitored-from-the-traffic-control-room-amethi-news-c-96-1-ame1002-12303-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: यातायात नियंत्रण कक्ष से होगी सड़कों की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: यातायात नियंत्रण कक्ष से होगी सड़कों की निगरानी
Fri, 19 Jan 2024 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 19 Jan 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में अब सड़क दुर्घटना कर फरार नहीं हो पाएंगे और न ही नियम तोड़ने पर बच सकते हैं। सड़कों पर विभिन्न स्थानों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे के लिए अलग से यातायात नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। इसमें छह पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। कर्मी नियमित रूप से स्क्रीन पर निगरानी करते हुए प्रत्येक संदिग्ध गतिविधि की सूचना दर्ज करते हुए रिपोर्ट देगें। जिले में यातायात नियंत्रण को मजबूत करने के लिए मुख्यालय गौरीगंज में यातायात नियंत्रण कक्ष का निर्माण हुआ है। यातायात नियंत्रण कक्ष से गौरीगंज, अमेठी, इन्हौना, मुसाफिरखाना व मुंशीगंज में सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरे के साथ विभिन्न थानों की ओर से सड़कों व हाईवे पर लगे कैमरों को ऑनलाइन जोड़ा गया है। बृहस्पतिवार को एसपी डॉ इलामारन जी ने यातायात नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन किया। यातायात नियंत्रण कक्ष ने जिले के सभी थाना क्षेत्रों में स्थित चौराहों और भीड़ भाड़ वाले इलाकों में लगाए गए कैमरों के माध्यम से यातायात नियंत्रण मदद मिलेगी।
कही भी जाम लगने या किसी अन्य परिस्थिति में तत्काल सूचना देगें। पुलिस टीम को मौके पर पहुंच कर वैधानिक कार्रवाई करेगी। एएसपी हरेंद्र कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
कही भी जाम लगने या किसी अन्य परिस्थिति में तत्काल सूचना देगें। पुलिस टीम को मौके पर पहुंच कर वैधानिक कार्रवाई करेगी। एएसपी हरेंद्र कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन