फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Roads full in 35 minutes of rain

Amethi News: 35 मिनट की बारिश में सड़कें लबालब

Sun, 09 Jul 2023 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 09 Jul 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Roads full in 35 minutes of rain
राहगीरों को हुई परेशानी, शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में लोगों को मुश्किल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीगंज (अमेठी)। शनिवार को एकाएक मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर में करीब दो बजे आसमान पर घने बादल छा गए। देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई। 35 मिनट की लगातार बारिश में ही शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पेश है रिपोर्ट:

केस एक: तालाब बन गई सड़क

कलेक्ट्रेट मोड़ से सूचना दफ्तर के रास्ते से होकर चौक को जाने वाली रोड पर जीजीआइसी के पास मामूली बारिश में ही जलभराव हो गया। पूरी सड़क पर लबालब पानी भर गया। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


केस दो: यह कैसा अभियान

वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग संचारी रोगों से बचाव को लेकर अभियान चला रहा है। मामूली सी बारिश में ही सीएमओ कार्यालय में पानी भर गया। यह देख जामो से आए हरखू व प्रदीप का कहना था कि यह कैसा अभियान है, यहीं पर जलभराव है।
विज्ञापन
विज्ञापन



केस तीन: कब होगा समाधान

गौरीगंज रेलवे स्टेशन के परिसर में जलभराव है। यहां पर आने वाले यात्रियों को काफी परेशानी से जूझना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना था कि कई बार समस्या को लेकर आवाज उठाई गई लेकिन, पता नहीं कब इसका समाधान होगा।


केस चार: यहां तो पालिका का दफ्तर ही डूब गया

जायस: मामूली सी बारिश में ही जायस नगर पालिका परिसर में पानी भर गया। इससे यहां पर तैनात कर्मियों को काफी दिक्कतों से जूझना पड़ा। जामो, जगदीशपुर सहित अन्य इलाकों में बारिश से लोगों को परेशानी हुई।


केस पांच: राहगीरों की बढ़ी दुश्वारी

भादर। हारीपुर-धम्मौर मार्ग से शहरी होते हुए पूरे बसावन तिवारी का पुरवा की तरफ जाने वाले मार्ग की हालत खस्ता है। गड्ढों में जलभराव से राहगीरों को समस्या हो रही है। प्रधान राजेश तिवारी, डीडीसी जगन्नाथ पांडेय,कमलेंद्र प्रताप सिंह,राम शिरोमणि आदि ग्रामीणों ने मार्ग का जीर्णोद्धार करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed