{"_id":"665642e7a73711355f003204","slug":"road-from-ggic-to-jamo-road-will-be-rebuilt-amethi-news-c-96-1-gon1004-119485-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दोबारा बनेगी जीजीआईसी से जामो रोड तक सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दोबारा बनेगी जीजीआईसी से जामो रोड तक सड़क
Wed, 29 May 2024 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 29 May 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला मुख्यालय गौरीगंज में 25.48 लाख लागत से लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाई गई सड़क मात्र दो माह में ही टूटने लगी है। घटिया सड़क निर्माण के आरोप में लोक निर्माण विभान ने सड़क बनवाने वाले ठेकेदार को नोटिस दिया है। सड़क को नये सिरे से बनाने के आदेश दिए गए हैं।
जीजीआईसी स्कूल से जामो रोड तक बनी 920 मीटर लंबी सड़क को बनवाने की मांग लंबे समय से हो रही थी। जीजीआईसी की बाउंड्रीवॉल के बाहर ही सड़क पर साल भर जलभराव बना रहता है। बारिश के दिनों में सड़क से गुजरना मुश्किल हो जाता है। लोनिवि की ओर से सड़क निर्माण का प्रस्ताव बनाया गया।
प्रस्ताव पास होने के बाद इसका टेंडर हो गया। ठेकेदार ने लोकसभा चुनाव से पहले सड़क बनाकर तैयार कर दी। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत विभाग से की। इसके साथ ही सड़क से गुजरने वाले लोगों ने भी विभाग को निर्माण के बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद सड़क की जांच कराई गई। इसके बाद ठेकेदार को नोटिस दिया गया है। ठेकेदार को सड़क मानकों के अनुरूप फिर से बनाने के लिए कहा गया है।