{"_id":"666a05f7f84df43a550173f6","slug":"road-construction-work-should-be-done-in-a-quality-manner-dm-amethi-news-c-96-1-ame1002-120329-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुणवत्तापरक ढंग से कराएं सड़क निर्माण कार्य: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुणवत्तापरक ढंग से कराएं सड़क निर्माण कार्य: डीएम
Thu, 13 Jun 2024 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 13 Jun 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। डीएम निशा अनंत ने बुधवार की शाम कलेक्ट्रेट में विकास कार्यों को लेकर जिले के मातहत अफसरों के साथ बैठक की। इस दौरान बैठक में जिले में विभिन्न योजनाओं से निर्माणाधीन सड़कों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों को गुणवत्ता परक ढंग से कराने के निर्देश दिए।
डीएम निशा अनंत ने बैठक में कहा कि सड़कों के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए निर्धारित समयावधि प्रत्येक दशा में पूरी की जाए। डीएम पीएमजीएसवाई, पीआईयू (पीएमजीएसवाई) ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, प्रांतीय खंड व निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग ग्रामीण अभियंत्रण विभाग अमेठी, मंडी परिषद निर्माण खंड अयोध्या तथा जिला पंचायत अमेठी से निर्माणाधीन सड़कों की स्वीकृति व अवमुक्त धनराशि से कार्य के प्रगति की बिंदुवार जानकारी लेने के बाद बरसात से पहले सड़कों के निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि यदि कहीं पर कोई विवाद की स्थिति है तो उसका तत्काल निस्तारण सुनिश्चित कराते हुए शीघ्रता से निर्माण कार्य पूर्ण कराएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, अधिशासी अभियंता लोनिवि शैलेंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।