{"_id":"65c690f46aacc91afc0568e6","slug":"road-accident-three-dead-amethi-news-c-13-1-lko1039-606298-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार मां, बेटे व बहू की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार मां, बेटे व बहू की मौत
Sat, 10 Feb 2024 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 10 Feb 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीअमेठी। टांडा-बांदा हाईवे पर शुक्रवार दोपहर गौरीगंज थाना क्षेत्र के सराय भागमानी गांव के पास कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां, बेटे व बहू की मौके पर मौत हो गई। मृतक के पिता तीरथ लाल प्रजापति की तहरीर पर पुलिस ने अंबेडकरनगर निवासी कंटेनर चालक विरेन्द्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया।
मुंशीगंज थाने के गढ़ामाफी गांव निवासी विशाल पत्नी मनीषा व मां सरिता के साथ एक ही बाइक से पत्नी के आधार में पता अपडेट कराने गौरीगंज पोस्ट ऑफिस जा रहे थे। अभी वे टांडा-बांदा हाईवे पर सराय भागमानी के पास ही पहुंचे थे कि सुल्तानपुर की ओर जा रहे कंटेनर ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। सीओ मयंक द्विवेदी के अनुसार बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था। इससे सिर में गंभीर चोट लगी और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद सुल्तानपुर की ओर कंटेनर लेकर भागे चालक के संबंध में पुलिस को अलर्ट किया गया। इससे सक्रिय मुंशीगंज पुलिस ने चालक को दबोच लिया। कंटेनर महाराष्ट्र से सामान लेकर गुवाहाटी जा रहा था।