{"_id":"65c69290883d3b938e072406","slug":"river-clean-number-one-in-zone-amethi-news-c-96-1-ame1003-113347-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: नदी स्वच्छता में मंडल में पहले स्थान पर अमेठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: नदी स्वच्छता में मंडल में पहले स्थान पर अमेठी
Sat, 10 Feb 2024 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 10 Feb 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। नदियों की स्वच्छता के मामले में अमेठी जिले ने अयोध्या मंडल में पहला तो राज्य स्तर पर नौंवा स्थान प्राप्त किया है। नमामि गंगे परियोजना की ओर से रैंकिंग जारी की गई है। गोमती नदी के लिए विभिन्न गतिविधियों के चलते जिले को बेहतर स्थान मिला है। नदियों की स्वच्छता व अविरलता के लिए हर जिले में गंगा समिति का गठन किया गया है। गंगा सहायक गोमती नदी के लिए जिले में गंगा समिति के माध्यम से विभिन्न गतिविधियां की जा रही हैं। जिसमें 10 विषयों पर किए गए कार्य की गुणवत्ता के आधार पर रैंकिंग प्रदान की जा रही है। प्रभागीय वन अधिकारी रणवीर मिश्र ने बताया कि जिले में जागरूकता कार्यक्रम के साथ घाट निर्माण व गंदगी को रोकने के लिए प्रयास किया जा रहा है। जिसका असर है कि रैंकिंग में सुधार हो रहा है।
अमेठी को मिला 59 प्रतिशत नंबर
नमामि गंगे की ओर से जारी सूची में अमेठी जिले को जनवरी के कार्यों के आधार 59 प्रतिशत नंबर मिला है। जबकि सर्वाधिक 78.81 प्रतिशत नंबर के साथ एटा जिला पहले स्थान पर है। इसके बाद क्रम से बिजनौर, आजमगढ़, झांसी, पीलीभीत, प्रतापगढ़, शाहजहांपुर, हरदोई को स्थान मिला है। हरदोई के अमेठी नौंवे, कन्नौज 10वें व गोंडा 11वें नंबर पर है।
यह विभाग कर रहे कार्य
जिले में गोमती नदी की स्वच्छता के लिए कई विभाग एक साथ सहयोग कर रहे हैं। नोडल अधिकारी सीडीओ सूरज पटेल के साथ स्वास्थ्य विभाग, पंचायतराज विभाग, विकास विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल निगम, सिंचाई विभाग, प्रदूषण नियंत्रण विभाग, उद्योग विभाग, सभी नगर निकाय शामिल हैं।