फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Rise in gold and silver prices, spoiling the budget of wedding houses

Amethi News: सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, शादी वाले घरों का बजट बिगड़ा

Fri, 13 Dec 2024 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 13 Dec 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Rise in gold and silver prices, spoiling the budget of wedding houses
अमेठी सिटी। खाने-पीने के सामान के बढ़ते दामों से वैवाहिक कार्यक्रम आयोजक पहले से ही परेशान नजर आ रहे थे, लेकिन अब लगातार कई दिनों से सोना-चांदी के भाव तेजी से बढ़ने से शादी वाले घरों का बजट बिगड़ता नजर आ रहा है। हालांकि लोग फिर भी जरूरत के मुताबिक आभूषण खरीद रहे हैं। व्यापारी भी जनवरी से दिसंबर तक 72 शुभ मुहूर्त पर वैवाहिक कार्यक्रमों को देखते हुए स्टॉक तैयार करने में जुटे हैं।
विज्ञापन



सहालग में सोने-चांदी की कीमतें बढ़ गई हैं। पिछले दिनों सोने का दाम 64 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो कुछ ही दिनों में बढ़कर 74 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। पिछले 15 दिनों में सोने के दामों में करीब 10 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है। शादी के सीजन में सोना-चांदी के भाव बढ़ने का असर ग्राहकों पर पड़ रहा है। सोने-चांदी के दामों में वृद्धि से वैवाहिक कार्यक्रम आयोजकों का बजट बिगड़ गया है।
विज्ञापन



सहालग की वजह से आभूषणों की बिक्री बढ़ी है। सराफा व्यवसायी इससे खुश नहीं हैं। उनका कहना है कि जिनके परिवार में शादी है, वे ही आभूषण खरीद रहे हैं। अन्य ग्राहक महंगाई की वजह से नहीं आ रहे हैं। सामान्य ग्राहक बाजार से दूर हैं। शादी व अन्य कार्यक्रमों में उपहार देने वाले ग्राहक भी बाजार में नहीं आ रहे हैं। इस समय शादियों का सीजन चल रहा है। जरूरतमंद ही खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कीमतों में वृद्धि के बाद भी व्यापार तो चल रहा है, लेकिन लोग अभी भाव कम होने का इंतजार भी कर रहे हैं। सोना-चांदी वो ही खरीद रहे हैं, जिनको ज्यादा आवश्यकता है। सराफा कार्य से जुड़े लोगों का मानना है कि सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आगे भी जारी रह सकती है। इससे आम आदमी का शादी का बजट बिगड़ रहा है। जनवरी से दिसंबर माह तक जिनके घर वैवाहिक आयोजन है, वह रेट गिरने का इंतजार कर रहे है। स्वर्ण व्यवसाई भी आगामी शुभ मुहूर्त को लेकर आभूषणों का स्टॉक तैयार करने में जुटे है।



दाम बढ़ने पर हल्के गहनों की मांग
सोने के दामों में आई तेजी के बाद जिन परिवारों में शादी थी उनका बजट बिगड़ रहा है। ऐसे में लोग दाम बढ़ने पर कम वजन के गहनों की खरीद कर रहे हैं। इस स्थिति में दाम बढ़ने से लोग गहने खरीदने के लिए पहले के मुकाबले कम रुपये खर्च कर रहे हैं। इतना ही नहीं, लोग ठोस गहनों की जगह पर हल्के गहने ले रहे हैं, ताकि शादी में जेवर दिया जा सके।



जिनके यहां शादी, सिर्फ वही ग्राहक
गौरीगंज कस्बे के स्वर्ण व्यवसाई धर्मेद्र सोनी ने बताया कि सहालग के चलते बिक्री ठीक है। लेकिन जितनी बिक्री होनी चाहिए थी, अभी उतनी नहीं है। जिनके यहां शादी है। सिर्फ वही लोग खरीदारी कर रहे हैं। वे भी दाम बढ़ने से या तो आइटम कम ले रहे हैं या उनका वजन घटा कर ले रहे हैं।


बढ़े भाव से बिगड़ा बजट
बाजार में आभूषण खरीदने आए रामजी शर्मा ने बताया कि 14 दिसंबर को पुत्री सोनम का विवाह है। कहा कि सोना-चांदी महंगा होने से शादी का बजट बिगड़ गया है। आभूषण के लिए जो बजट बनाया था, उससे कहीं अधिक खर्च आ रहा है। अखिलेश साहू ने बताया कि बेटे का विवाह है। सोना-चांदी महंगा होने से आभूषण की खरीदारी का बजट बढ़ गया है। जिससे काफी समस्या आ गई है। कुछ पैसे अलग से खर्च करने पड़ेंगे।



सोने का रेट गौरीगंज बाजार (रुपये में)
01-12-2024 - 78650
02-12-2024 - 78560
03-12-2024 - 78650
04-12-2024 - 78980
05-12-2024 - 79300
06-12-2024 - 79150
07-12-2024 - 78800
08-12-2024 - 78560
09-12-2024 - 78800
10-12-2924 - 79650
11-12-2024. - 80300
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed