{"_id":"6add00e0e7d547af2a0b3278","slug":"retired-military-personnel-killed-after-being-struck-by-a-tractor-trolley-while-on-a-motorcycle-amethi-news-c-96-1-ame1016-178839-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आई बाइक, सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आई बाइक, सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी की मौत
Sun, 25 Oct 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर ट्रामा सेंटर में रोते बिलखते परिजन। स्रोत : स्थानीय
जगदीशपुर। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर शुक्रवार रात सिरियारी पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी प्रदीप सिंह (53) की मौत हो गई। वह सुल्तानपुर जिले के धनपतगंज क्षेत्र के नौगवांतीर गांव के निवासी थे। सेना में सूबेदार पद से सेवानिवृत्त होने के बाद बीएचईएल में सुरक्षा गार्ड की ड्यूटी करते थे।
प्रदीप के पिता रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को ड्यूटी समाप्त होने के बाद उनका बेटा बाइक से घर लौट रहा था। कमरौली क्षेत्र में सिरियारी स्थित पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। हादसे में प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे कमरौली के एसओ मुकेश पटेल ने उन्हें जगदीशपुर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया और फोन से परिजनों को जानकारी दी। परिजन अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। एसओ ने बताया कि प्रदीप ने हेलमेट पहना था, मगर वह सिर से बंधा नहीं था। सीओ अतुल सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। ट्रैक्टर-ट्रॉली और क्षतिग्रस्त बाइक कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
परिजनों का हाल बेहाल
प्रदीप सिंह की मौत से पत्नी मीरा सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे शिवांस और आदर्श भी पिता को याद कर दुखी हैं। बेटियां दीपाली और श्वेता का भी रो-रोकर बुरा हाल है। बहनें शशि और अनुराधा भाई की मौत से दुखी होकर बिलख रही हैं। छोटे भाई हरदीप सिंह भी रो रहे हैं। पिता रुद्र प्रताप सिंह बेटे की मौत से गमजदा हैं।