{"_id":"6a9aa349ef099750be0c153e","slug":"retired-je-died-in-head-on-collision-between-two-bikes-in-amethi-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, सेवानिवृत्त जेई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, सेवानिवृत्त जेई की मौत
Fri, 04 Sep 2026 04:24 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 04 Sep 2026 04:24 PM IST
सार
अमेठी में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में सेवानिवृत्त जेई की मौत हो गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद परिजन व अन्य।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के अमेठी में शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में सेवानिवृत्त जेई की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है।
विज्ञापन
हादसा अमेठी कोतवाली क्षेत्र में हथकिला गांव के पास हुआ। हादसे में गांव निवासी रामचंद्र तिवारी की मौत हुई है। वह सिंचाई विभाग में अवर अभियंता (जेई) के पद से सेवानिवृत्त थे। सीएचसी ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत होने की पुष्टि की। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार युवकों को भी चोट लगने की बात सामने आई है। हालांकि, उसकी स्थिति के बारे में पुलिस की ओर से जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
सूचना पर पूर्व मंत्री आशीष शुक्ला, भाजपा नेता काशी तिवारी, अजय तिवारी समेत कई लोग अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना पर शोक जताया और दुख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।