फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Restriction on the entry of middlemen in the ARTO office

Amethi News: एआरटीओ कार्यालय में बिचौलियों के प्रवेश पर रोक

Tue, 29 Jul 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 29 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Restriction on the entry of middlemen in the ARTO office
अमेठी सिटी। उपसंभागीय परिवहन कार्यालय में सक्रिय बिचौलियों के नेटवर्क और आम नागरिकों से अवैध वसूली की लगातार शिकायतों को अमर उजाला ने प्रमुखता से उजागर किया। इसके बाद सोमवार को एआरटीओ महेंद्र बाबू ने कार्यालय में कार्यप्रणाली सुधार की दिशा में अहम कदम उठाए और बिचौलियों के प्रवेश पर रोक लगा दी।
विज्ञापन



उन्होंने सभी पटलों का निरीक्षण करते हुए लिपिकों को सख्त निर्देश दिए कि कोई भी बाहरी व्यक्ति कार्यालय परिसर में दिखाई न दे। कोई अनधिकृत व्यक्ति किसी कर्मचारी के कक्ष या पटल के पास मिला तो संबंधित कर्मी के खिलाफ कार्रवाई तय होगी। अब केवल विभागीय कर्मचारियों और पंजीकृत आवेदकों को गेट संख्या एक से प्रवेश मिलेगा, जबकि आम आवेदकों के लिए गेट संख्या दो निर्धारित किया गया है। दोनों प्रवेश द्वारों पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं, जो आगंतुकों की पहचान की जांच कर ही प्रवेश देंगे।
विज्ञापन



कार्यालय के सभी गलियारों, पटलों और प्रतीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों की निगरानी एआरटीओ कक्ष में लगे मॉनिटर से की जा रही है। हर गतिविधि रिकॉर्ड होगी, जिससे किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में तत्काल कदम उठाए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस बारे में आरटीओ महेंद्र बाबू ने बताया कि कार्यालय में पारदर्शिता और जनसुविधा सर्वोपरि है। हर कार्य कैमरे की निगरानी में होगा। बाहर संदिग्ध रूप से घूमने वालों की जानकारी थाने को भेजी गई है। किसी भी गड़बड़ी पर अब तत्काल कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed