फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Responsible to be suspended on revenue recovery laxity

राजस्व वसूली में शिथिलता पर निलंबित होंगे जिम्मेदार

Sat, 07 Nov 2020 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
Responsible to be suspended on revenue recovery laxity
अमेठी। जिले में राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए शासन के निर्देश पर डीएम ने कलेक्ट्रेट में अफसरों के साथ वसूली की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान वसूली संतोषजनक नहीं मिलने पर कई अफसरों को फटकार लगाई। डीएम ने अफसरों को राजस्व वसूली बढ़ाने तथा निर्धारित मासिक लक्ष्य पूरा करने के साथ समय से शिकायतों के निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम अरुण कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार शाम को कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर व राजस्व वसूली की समीक्षा हुई। समीक्षा बैठक में डीएम को परिवहन व आबकारी विभाग के अलावा नगरीय निकाय की राजस्व वसूली लक्ष्य के सापेक्ष खराब स्थिति में मिली।
विज्ञापन

डीएम ने ईओ से जवाब-तलब करते हुए अन्य विभागों के संबंधित अफसरों को अक्टूबर माह में निर्धारित मासिक वसूली का लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में डीएम ने सभी एसडीएम को तहसील में सबसे कम वसूली करने वाले दो-दो नियमित सीजनल अमीन पर कार्रवाई करने के साथ आडिट आपत्तियों का समय से निस्तारण करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कई अफसरों के साथ शिकायतें लंबित होने पर डीएम ने समय से निस्तारण के साथ निर्धारित मासिक व वार्षिक लक्ष्य के अनुरूप कर व राजस्व वसूली करने का निर्देश देते हुए लापरवाही मिलने या निर्धारित राजस्व वसूली नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। इस मौके पर एडीएम वंदिता श्रीवास्तव के अलावा सभी एसडीएम व तहसीलदार तथा अन्य विभागों के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed