Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Responsibility assigned to officials to reach Lucknow

Amethi News: लखनऊ पहुंचाने के लिए पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

Sat, 20 Sep 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 20 Sep 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Responsibility assigned to officials to reach Lucknow
 गौरीगंज में बसपा की बैठक को संबो​धित करते मुख्य मंडल प्रभारी। स्त्रोत : पार्टी
अमेठी सिटी। कांशीराम ने बहुजन समाज के लोगों को वोट अधिकार के प्रयोग का सही तरीका सिखाया। उन्होंने 10 साल में अपने संघर्षों के बल पर भारतीय राजनीति के व्याकरण को बदल दिया। ये बातें शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित निजी गेस्ट हाउस में लखनऊ स्थित मान्यवर कांशीराम स्मारक स्थल पर नौ अक्तूबर को आयोजित रैली तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य मंडल प्रभारी दिलीप कुमार विमल ने कहीं।
विज्ञापन



उन्होंने लोगों को लखनऊ पहुंचाने के लिए पदाधिकारियों को विशेष अभियान चलाने की जिम्मेदारी दी। सेक्टरवार गांव-गांव बैठक कर बसों और चार पहिया वाहनों की बुकिंग करने और बैनर, होल्डिंग और वाल राइटिंग करने के पदाधिकारियों को निर्देश दिया। कहा कि भाजपा, कांग्रेस और सपा संविधान व आरक्षण की विरोधी हैं। मुख्य मंडल प्रभारी सर्वेंद्र आंबेडकर ने कहा कि प्रदेश में फिर से बहुजन समाज पार्टी के साथ खड़ा हो रहा है। यह रैली बसपा के खिलाफ दुष्प्रचार करने वाले विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन



कार्यक्रम को मंडल प्रभारी बद्री प्रसाद प्रजापति, शिवराम गौतम, जिला प्रभारी नन्हे सिंह चौहान, अरुण कुमार गौतम, बामसेफ जिला संयोजक संजीव भारती, कुसुम राज ने भी संबोधित किया। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र प्रभारी राम अभिलाष बौद्ध, शमशेर बौद्ध, लक्ष्मण प्रसाद, विक्रमाजीत, कमलेश कुमार, भैया राम यादव, संजय कुमार कोरी, रामफल फौजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed