फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Response from SDM Gauriganj and Musafirkhana

एसडीएम गौरीगंज व मुसाफिरखाना से जवाब-तलब

Sun, 20 Sep 2020 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Response from SDM Gauriganj and Musafirkhana
अमेठी। ऑनलाइन आवेदनों की सत्यापन आख्या नहीं देना एसडीएम गौरीगंज व मुसाफिरखाना को भारी पड़ गया। एक माह से अधिक समय बीतने के बावजूद सत्यापन नहीं होने की जानकारी होने पर सीडीओ ने सख्त रुख अख्तियार किया है। सीडीओ ने दोनों एसडीएम को नोटिस जारी कर तत्काल आवेदकों की पात्रता परीक्षण कर रिपोर्ट देने के साथ ही जवाब देने को कहा है।
विज्ञापन

शासन ने पिछले दिनों कोविड-19 अवधि में वित्तीय वर्ष में समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित वृद्धावस्था पेंशन के आवेदनों का पुन: परीक्षण कराने का निर्देश दिया था। शासन का निर्देश मिलने के बाद समाज कल्याण विभाग ने सभी एसडीएम को पत्र जारी कर ग्राम पंचायतों में योजना से लाभान्वित तथा आवेदित फॉर्मों का सत्यापन कर रिपोर्ट देेने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

निर्देश के एक माह बीतने के बावजूद गौरीगंज एसडीएम ने 115 ग्रामों में से मात्र 23 के लाभार्थियों का सत्यापन किया है तो मुसाफिरखाना एसडीएम ने 125 ग्रामों में से 83 ग्राम के लाभार्थियों का सत्यापन कर रिपोर्ट भेजी है। अब तक गौरीगंज में 92 व मुसाफिरखाना में 42 ग्रामों के लाभार्थियों का सत्यापन नहीं होने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी आरके शर्मा ने सीडीओ को रिपोर्ट दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने एसडीएम गौरीगंज व मुसाफिरखाना को नोटिस जारी कर अवशेष ग्राम में रहने वाले वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थी व आवेदित लाभार्थियों की पात्रता का परीक्षण कर निर्धारित प्रारूप पर रिपोर्ट देने के साथ ही जवाब देने को कहा है। सीडीओ ने लाभार्थियों की पात्रता का परीक्षण कर रिपोर्ट नहीं मिलने तथा जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed