{"_id":"65aed2a4bc70c43f9107def9","slug":"resounding-laughter-among-three-families-on-the-day-of-lord-rams-respect-in-ayodhya-amethi-news-c-96-1-ame1002-12513-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अयोध्या में प्रभु राम की प्रतिष्ठा के दिन तीन परिवारों में गूंजी किलकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अयोध्या में प्रभु राम की प्रतिष्ठा के दिन तीन परिवारों में गूंजी किलकारी
Tue, 23 Jan 2024 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 23 Jan 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर जिला अस्पताल में दो व निजी अस्पताल में एक परिवार में खुशी की किलकारी गूंजी। परिवार के लोगों का कहना है कि आज का दिन यादगार बन गया। सोमवार का दिन लोगों के लिए बेहद खास था। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई।
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके घर में संतान जन्म की आस लेकर प्रसूता निजी व सरकारी अस्पताल पहुंची। जिला अस्पताल में सुबह सामान्य प्रसव से बली खुदर्वा गांव निवासी विमला ने कन्या को जन्म दिया। 10:58 बजे जिला अस्पताल में नरौली गांव निवासी रमाकांत शर्मा की पत्नी रेनू के पुत्र हुआ तो परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। रेनू के साथ आई बुजुर्ग रमपता ने कहा कि प्रभु राम के आशीर्वाद से उन्हें आज भगवान के स्वरूप का आगमन हुआ।
अस्पताल में भेटुआ की रहने वाली प्रसूता पूजा, रोहसी बुजुर्ग की ज्योति के साथ अरगवां गांव निवासी गुलवशा भर्ती है। डॉक्टर जांच कराने के बाद सामान्य प्रसव कराने की तैयारी में जुटी है। अस्पताल में प्रसव की सूचना के बाद पहुंचे सीएमएम डॉ बद्री प्रसाद अग्रवाल ने भर्ती मरीजों को मिठाई व फल वितरित किया। इसके अलावा निजी अस्पताल में कौहार गांव निवासी राजीव सिंह की प्रसूता पत्नी स्वाति सिंह ने कन्या को जन्म दिया।