{"_id":"67f02e7c3f6684ff5509ec0e","slug":"resolved-to-strengthen-the-organization-amethi-news-c-96-1-ame1008-137716-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: संगठन को सशक्त बनाने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: संगठन को सशक्त बनाने का लिया संकल्प
Sat, 05 Apr 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
अमेठी जिला के उद्योग व्यापार कार्यालय पर आयोजित की गई मासिक बैठक में मौजूद व्यापारी ।-स्रोत : आ
अमेठी। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की मासिक बैठक गौरीगज रोड पर जिला कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित की गई, जिसमें संगठन की मजबूती को लेकर व्यापारियों से संवाद किया गया। इसी के साथ भादर, टीकरमाफी, हथकिला, अयोध्यानगर, बहादुरपुर आदि में नई इकाई का गठन किया गया।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी ने बताया कि पांच प्रमुख बाजारों में नई टीम का गठन किया गया है। भादर बाजार से अंशू सिंह, बहादुरपुर बाजार में मोहम्मद सलमान, हथकिला में बृजेश तिवारी, टीकरमाफी बाजार में सतीश कुमार श्रीवास्तव और अयोध्या नगर बाजार में राम कृष्ण तिवारी को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष के रूप में मोहम्मद कलाम और जिला सोशल मीडिया प्रभारी बड़गांव निवासी विजय गुप्ता को बनाया गया।
बैठक के बाद जिला कार्यालय पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई गई। सभी नव निर्वाचित व्यापारियों ने संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान व्यापारियों ने फर्जी लेनदेन को लेकर बंद किए जा रहे बैंक खातों के मुद्दा उठाया, जिस पर जिलाध्यक्ष ने जल्द से जल्द उच्चाधिकारियों से मिलकर समाधान करने का भरोसा दिलाया।