{"_id":"6a62688ed26b542273081407","slug":"resentment-expressed-over-non-receipt-of-honorarium-amethi-news-c-96-1-ame1002-171498-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मानदेय न मिलने पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मानदेय न मिलने पर जताया रोष
Fri, 24 Jul 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते पैरावेट कर्मी। स्रोत: संगठन
अमेठी सिटी। नियमित मानदेय की मांग पूरी न होने से नाराज पैरावेट पशुमित्र, लेमैन इन्सीमिनेटर और मैत्री कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार से एफएमडी टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान कार्य का बहिष्कार शुरू कर दिया। आल पैरावेट पशुमित्र मैत्री कार्यकर्ता सेवा समिति संघ की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अभिनव कनौजिया व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. गोपाल कृष्ण शुक्ल को ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र निर्णय कराने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया है कि नियमित मानदेय की मांग को लेकर संगठन कई वर्षों से संघर्ष कर रहा है। 14 जुलाई 2025 को पशुपालन मंत्री ने मानदेय के संबंध में आश्वासन दिया था। इसके बाद प्रमुख सचिव के निर्देश पर पशुपालन निदेशालय ने नियमित मानदेय का प्रस्ताव तैयार कर 13 जनवरी 2026 को शासन को भेज दिया लेकिन छह माह बीतने के बाद भी इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया।
जिलाध्यक्ष विशाल कुमार मौर्य ने कहा कि शासन की उदासीनता के चलते संगठन को कार्य बहिष्कार का निर्णय लेना पड़ा है। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला उपाध्यक्ष रोहित, कोषाध्यक्ष अमरजीत, जिला मंत्री दुर्गेश कुमार, जय नारायण मिश्रा आदि मौजूद रहे।