Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Report against six for tying them to a tree and beating them, commotion

Amethi News: पेड़ से बांधकर पीटने में छह के खिलाफ रिपोर्ट, हंगामा

Wed, 12 Jul 2023 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 12 Jul 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Report against six for tying them to a tree and beating them, commotion
गौरीगंज(अमेठी)। इन्हौना थानाक्षेत्र के कोटवा गांव में सोमवार सुबह पेड़ मे बांध कर पिटाई से मौत के घाट उतार गए युवक के परिजन मंगलवार को शव पहुंचने के बाद भड़क गए। अहमदाबाद से पहुंचे पिता ने चौकीदार की तहरीर दर्ज मुकदमे पर सवाल उठाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पिता के विरोध को देख पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। बाद में पिता से भी प्रार्थनापत्र लेकर आरोपियों का नाम शामिल करने का भरोसा देकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन

इन्हौना थानाक्षेत्र के कोटवा गांव निवासी रक्षाराम ऊर्फ अरविंद कुमार (23) की रविवार रात राजाराम व परिवार के सदस्यों ने घर पर पकड़ घर के पास राधेश्याम मौर्य की नीम के पेड़ में रस्सी से बांध पिटाई कर मौत के घाट उतार दिया। सोमवार सुबह शव मिलने के बाद पुलिस ने चौकीदार छोटेलाल की तहरीर पर छह के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

सूचना पाकर पहुंचे मृतक के पिता रामकिशोर ने चौकीदार की तहरीर पर केस दर्ज होने तथा हत्या में सभी का नाम शामिल नहीं होने पर नाराजगी जताई। कहा कि पुलिस हत्या करने वालों को बचाने की कोशिश में जुटी है। मृतक के पिता ने जब विरोध शुरू किया तो पुलिस ने नाम शामिल करने का आश्वासन दिया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद बढ़ाया जाएगा नाम
एसएचओ कंचन सिंह ने बताया कि मृतक रक्षाराम के पिता रामकिशोर ने मंगलवार को शिकायती पत्र देकर कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। दर्ज केस में जांच व विवेचना के दौरान शिकायती पत्र में शामिल लोगों का नाम दर्ज करते हुए नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed