{"_id":"68f145705aad487f8005a3c2","slug":"remove-wires-passing-through-vacant-plots-amethi-news-c-96-1-ame1022-150529-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: खाली भूखंडों से गुजरे तार हटाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: खाली भूखंडों से गुजरे तार हटाएं
Fri, 17 Oct 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण करते राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अध
जगदीशपुर। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मयूर माहेश्वरी ने बृहस्पतिवार को प्रधान महाप्रबंधक कानपुर राजीव त्यागी के साथ स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए।
सीईओ ने स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) पहुंच कर अधिकारियों से सेल को आवंटित 733.65 एकड़ भूमि में से खाली पड़े अनुपयोगी भूभाग को प्राधिकरण को वापस किए जाने के विषय पर चर्चा की। उन्होंने उतेलवा सेक्टर में हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय में लंबित वाद निस्तारण के बाद खाली हुई 187.59 एकड़ जमीन को कोयलारा और सिंदुरवा रोड से देखा।
सेक्टर 13, 14 को जाने वाले लोहिया पुल की जानकारी लेते हुए इसे चौड़ा करने के निर्देश दिए। सेक्टर के खाली भूखंडों के ऊपर से गुजरे बिजली के तार न हटाए जाने पर नाराजगी जताई। ऊर्जा निगम के एसडीओ को बुलाकर तत्काल तार हटाए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
भेल गेस्ट हाउस में मीडिया से वार्ता के दौरान बताया कि उतेलवा के 60 एकड़ भूखंड को जल्द विकसित कर उद्यमियों को इकाई स्थापना के लिए आवंटित किया जाएगा। कहा कि प्राधिकरण जल्द ही क्यूआर कोड को जगह-जगह लगाकर सार्वजनिक करेगा, जिसे स्कैन कर उद्यमी अपनी समस्या को सार्वजनिक कर सकेंगे।
वहीं, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के लीगल एडवाइजर सुधाकर सिंह ने उद्यमियों के साथ मुलाकात कर प्राधिकरण की सड़कों की खराब स्थिति और जगदीशपुर और उतेलवा में बनाए गए सार्वजनिक शौचालय चालू न किए जाने के बारे में भी बताया। उद्योग स्थापना में भूखंडों के मानचित्र स्वीकृत न किए जाने और लंबित मामलों में सहूलियत देने की मांग की।