फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   remain locked due to CHO strike

Amethi News: सीएचओ की हड़ताल से आरोग्य मंदिरों पर लटके ताले

Sat, 31 Aug 2024 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 31 Aug 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
remain locked due to CHO strike
बाजारशुकुल (अमेठी)। आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर तैनात सीएचओ की अनिश्चितकालीन हड़ताल से ग्रामीण स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं इन दिनों प्रभावित हैं। मरीजों को सीएचसी अथवा निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है।बाजारशुकुल सीएचसी क्षेत्र अंतर्गत दारानगर,आशीषपुर, गयासपुर, फुंदनपुर, बाहरपुर, बरसंडा, ब्योरेमऊ, शेखपुर भंडरा, सेवरा, शिवली, खेममऊ तथा उरेरमऊ में आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित होते हैं। सीएचओ के हड़ताल पर जाने से सभी आयुषमान आरोग्य मंदिर बंद हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार सभी सीएचओ ऑनलाइन हाजिरी और नियमितीकरण की मांग पर लखनऊ में चल रही हड़ताल में शामिल हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुधीर वर्मा ने बताया कि सभी सीएचओ हड़ताल पर है। उनको कार्य पर लौटने के लिए कहा गया है। इन सभी की प्रतिदिन अनुपस्थिति दर्ज कर सीएमओ को सूचना दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed