{"_id":"604b98218ebc3ed8b949d746","slug":"religious-places-located-along-the-road-listed-amethi-news-lko569217172","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूचीबद्ध हो रहे सड़क किनारे स्थित धार्मिक स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूचीबद्ध हो रहे सड़क किनारे स्थित धार्मिक स्थल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। सड़कों के किनारे स्थित धार्मिक स्थलों को हटाए जाने को लेकर राजस्व विभाग की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। शासन का निर्देश मिलने के बाद सभी तहसीलों के एसडीएम ने हलका लेखपालों से स्थलों के सत्यापन की रिपोर्ट तलब की है।
उच्च न्यायालय की ओर से जारी एक आदेश में एक जनवरी 2011 के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग समेत सभी सार्वजनिक सड़कों के किनारे बनाए गए धार्मिक स्थलों को तत्काल हटाने तथा इसके पहले स्थापित स्थलों को अन्य स्थानों पर शिफ्ट कराने को कहा गया था।
कोर्ट के आदेश पर शासन का निर्देश जारी होने के बाद जिला प्रशासन ने इस दिशा में ठोस कवायद शुरू की है। प्रशासन ने सभी एसडीएम से सड़क किनारे स्थित स्थलों की सूची तलब की है तो सभी थानाध्यक्षों से ऐसे धार्मिक स्थलों की सूचना मांगी है जिन्हें एक जनवरी 2016 के बाद हटाया गया हो।
विज्ञापन
अधिकारियों का निर्देश मिलने के बाद सभी हलका लेखपाल गलियों, फुटपाथ व सड़क के किनारे बनी धार्मिक प्रकृति की कोई संरचना/निर्माण को सूचीबद्ध करने में जुटे हैं।
डीएम अरुण कुमार ने बताया कि सभी एसडीएम से सड़क किनारे स्थित धार्मिक स्थलों की सूची तीन दिन के अंदर तलब की गई है। इस सूची को शासन के पास भेजने के साथ ही उन्हें हटाने या स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।