{"_id":"65a98758afa4d640c3060b99","slug":"religious-event-to-be-organized-in-kalikandham-from-today-for-the-consecration-of-life-amethi-news-c-96-1-ame1002-12300-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: प्राण प्रतिष्ठा के लिए कालिकनधाम में धार्मिक आयोजन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: प्राण प्रतिष्ठा के लिए कालिकनधाम में धार्मिक आयोजन आज से
Fri, 19 Jan 2024 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 19 Jan 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए कालिकन धाम में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 19 से 22 जनवरी तक 27 वैदिक ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चार एवं पूर्णाहुति कार्यक्रम आयोजित होगा।
अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के बाद प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर है। अमेठी जिले के मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। मंदिरों में भजन कीर्तन, हनुमान चालीसा पाठ के साथ-साथ पूजा-अर्चना की जा रही है।
संग्रामपुर विकासखंड के धौरहरा निवासी समाजसेवी आशीष सिंह द्वारा अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर कालिकन धाम मंदिर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
19 जनवरी से 22 जनवरी तक 27 वैदिक ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चार एवं पूर्णाहुति देकर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा। मंदिर को दो क्विंटल 51 किलो फूलों से सजाया जाएगा। भगवा कलर के गुब्बारे मंदिर की शोभा बढ़ाएंगे। मंदिर के आने-जाने वाले मुख्य मार्गों से लेकर पूरे परिसर को रामध्वज व भगवाध्वज से सजाया जाएगा। तीन दिनों तक चलने वाले अनुष्ठान में क्षेत्र के सम्मानित लोगों को सादर आमंत्रित किया गया है। इसके साथ ही प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न होने के बाद कालिकन धाम परिसर में ही 25 जनवरी को समाजसेवी द्वारा भोज का आयोजन किया गया है।