फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Relief rained from the sky, the heat of the weather subsided

Amethi News: आसमान से बरसी राहत, मौसम की गर्मी उतरी

Sun, 23 Jun 2024 04:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 23 Jun 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Relief rained from the sky, the heat of the weather subsided
शनिवार को झमाझम होती बारिश
अमेठी सिटी। गर्मी से परेशान लोगों के लिए शनिवार का दिन राहत भरा साबित हुआ। सुबह से धूप व उमसभरी गर्मी से परेशान लोगों को दोपहर बाद आसमान में छाए बादल राहत दे गए। कई स्थानों पर झमाझम बारिश होने से लोगों को उमसभरी गर्मी से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन


दोपहर बाद करीब शाम चार बजे आसमान में बादल छाए। देखते-देखते गौरीगंज समेत कई स्थानों पर झमाझम बारिश होने से लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिल गई। बारिश के बाद मानसून दस्तक देने की संभावना भी बढ़ गई है। मौसम में बदलाव ने बदन झुलसाने वाली प्रचंड गर्मी से राहत जरूर पहुंचाई है। उमस फिलहाल परेशान करती रहेगी।
विज्ञापन

हालांकि मानसून आने पर ही गर्मी से पूरी तरह राहत मिलने की संभावना है। बारिश होने के बाद चली हवाओं से लोगों को राहत मिली। बारिश से तापमान भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। अगले 24 घंटे हल्के से मध्यम बादल छाए रहने और कहीं-कहीं तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहरों में भी आया पानी, अब होगी धान की अगेती रोपाई
शनिवार को बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे। इतना ही नहरों में भी पानी आने से किसानों ने अगेती धान की रोपाई शुरु कर दी। कुछ दिन पहले गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त था। गौरीपुर निवासी किसान सरयू प्रसाद, बंसत कुमार व काशीराम मिश्र ने बताया कि यह बारिश संजीवनी बूटी से कम नहीं है। अब धान की बेहन जल्द तैयार होगी तो धान रोपाई सुगमता से होगी।


किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान
इन्हौना (अमेठी)। शनिवार दोपहर को तेज आंधी के हुई हल्की बारिश ने किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी। तेज उमस भारी गर्मी से आमजन मानस को थोड़ी राहत मिली। हल्की बारिश से मौसम तो खुशनुमा हुआ ही साथ में किसानों के चेहरों पर मुस्कान भी आ गई। सीजन की पहली बारिश होने के सूख रही धान की नर्सरी को संजीवनी मिल गयी है। बारिश न होने के कारण धान की नर्सरी भी सूख रही थी। साथ ही उमस भरी गर्मी से आम जनमानस बेहाल था। किसान राजेश यादव, रिंकू सिंह ने बताया कि बारिश न होने के कारण धान की नर्सरी एकदम मुरझा सी गयी थी। बरसात से धान की नर्सरी को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed