फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Relief from sunlight, melting increased in the evening

Amethi News: धूप से मिली राहत, शाम को बढ़ी गलन

Fri, 10 Jan 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 10 Jan 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Relief from sunlight, melting increased in the evening
अमेठी सिटी। जनवरी में आसमान में छाए कोहरे व धुंध से सूरज नहीं निकल रहा था, लेकिन बृहस्पतिवार को सूरज निकलने से लोगों को राहत मिली। वहीं, शाम होते ही फिर से गलन बढ़ गई, जिससे लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन







मौसम का सर्द मिजाज लोगों को परेशान कर रहा है। बृहस्पतिवार सुबह छाए कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया तो शीत हवाओं के प्रकोप से लोग घरों में दुबके रहे। हालांकि सुबह 10 बजे मौसम साफ हुआ तो धूप खुली। दोपहर बाद धूप निकलने पर लोगों के चेहरे खिल गए। धूप सेंकने के लिए लोग घरों के बाहर और छतों पर बैठे नजर आए। बाजारों में भी रौनक बढ़ी, लोगों ने जमकर खरीददारी की।
विज्ञापन





दिनचर्या के काम किए और मौसम का लुत्फ उठाया। परंतु इस दौरान पूरे दिन तेज हवा चली। धूप में हवा का असर तो नहीं दिखा, लेकिन शाम को हवा के कारण ठिठुरन रही। धूप निकलने से तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई। इस दौरान 3.4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवा चली, जिसने लोगों को काफी परेशान किया। बर्फीली हवा के चलते दिन ढलने के बाद लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन





धूप ने भले ही कड़ाके की सर्दी से राहत दिलवाई है, लेकिन सर्दी से अभी राहत मिलने के आसार नहीं है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री व न्यूनतम 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चलीं। बताया कि आगामी 24 घंटे हवा सामान्य गति से पश्चिमी चलने की संभावना है, जिससे अभी शीतलहर जारी रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed