{"_id":"6a455b33301f2c66d906eee0","slug":"relief-from-rain-waterlogging-and-humidity-add-to-peoples-woes-amethi-news-c-96-1-ame1008-169631-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बारिश से मिली राहत, जलभराव व उमस ने बढ़ाईं लोगों की मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बारिश से मिली राहत, जलभराव व उमस ने बढ़ाईं लोगों की मुश्किलें
Wed, 01 Jul 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
मुसाफिरखाना तहसील परिसर में बुधवार को बारिश से हुआ जलभराव। -संवाद
अमेठी सिटी। जिले में बुधवार सुबह तेज धूप के बीच दोपहर बाद मौसम ने करवट ली। बादल छाने के बाद अमेठी, गौरीगंज, संग्रामपुर, मुंशीगंज समेत कई क्षेत्रों में बारिश और बूंदाबांदी हुई। बारिश से गर्मी से राहत मिली, लेकिन कई सरकारी परिसरों और निचले इलाकों में जलभराव हो गया।
तहसीलों, अस्पतालों और अन्य कार्यालयों में पानी भर जाने से फरियादियों, मरीजों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह स्कूली बच्चे और राहगीर बारिश में भीगते नजर आए। खेतों में पर्याप्त नमी मिलने के बाद किसानों ने धान की रोपाई की तैयारियां तेज कर दीं।
बारिश के बाद हवा में नमी बढ़ने से उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। बाजारों, सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग पसीने से तरबतर नजर आए। अमेठी शहर के रामकिशोर ने बताया कि बारिश के बाद कुछ देर राहत मिली, लेकिन धूप निकलते ही उमस बढ़ गई। गृहिणी सुनीता देवी ने कहा कि पंखे की हवा भी राहत नहीं दे रही है। दुकानदार अनिल गुप्ता ने बताया कि उमस के कारण बाजार में ग्राहकों की आवाजाही भी प्रभावित रही।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अगले 24 घंटे में मध्यम बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है।
-- -- -- -- -- -- -- -
तहसील, इंटर कॉलेज और वन विश्राम भवन में भरा पानी
मुसाफिरखाना। दोपहर बाद हुई तेज बारिश से तहसील परिसर, इंटर कॉलेज और वन विश्राम भवन परिसर में जलभराव हो गया। तहसील में फरियाद लेकर पहुंचे लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। इंटर कॉलेज परिसर में भी आवागमन प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से बारिश होने पर यही स्थिति बन जाती है। उन्होंने स्थायी समाधान की मांग की।
-- -- -- -- -- -
सीएचसी परिसर में जलभराव से मरीज परेशान
भादर। तेज बारिश के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर और ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट लैब के बाहर पानी भर गया। मरीजों, तीमारदारों और स्वास्थ्यकर्मियों को पानी के बीच से होकर अस्पताल पहुंचना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि हर बारिश में जलभराव की समस्या होती है, लेकिन अब तक निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं कराई गई है।