{"_id":"6aea408dc55002557c0169fe","slug":"relief-for-ujjwala-beneficiaries-through-free-gas-amethi-news-c-96-1-ame1002-179736-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: उज्ज्वला के लाभार्थियों को मुफ्त गैस की राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: उज्ज्वला के लाभार्थियों को मुफ्त गैस की राहत
Wed, 04 Nov 2026 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। दीपावली पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की महिला लाभार्थियों को मुफ्त गैस सिलिंडर रिफिल की सुविधा देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंगलवार को जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर गौरीगंज में आयोजित कार्यक्रम में करीब 500 लाभार्थियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू ने 10 महिलाओं को सब्सिडी के प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संबोधन और सब्सिडी वितरण समारोह का एलईडी टीवी के माध्यम से सजीव प्रसारण किया गया। लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री का संदेश सुना। इस दौरान गरीब परिवारों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराने और महिलाओं को रसोई के धुएं से राहत दिलाने में उज्ज्वला योजना की भूमिका पर प्रकाश डाला गया।
सजीव प्रसारण के समापन के बाद सीडीओ ने लाभार्थी महिलाओं को प्रतीकात्मक चेक वितरित किए। उन्होंने महिलाओं से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर राम शंकर, डिप्टी कलेक्टर आरिश अदनान, जिला पूर्ति अधिकारी शशिकांत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिले में 1.68 लाख उज्ज्वला लाभार्थी
जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 1,68,692 महिला लाभार्थी हैं। भारत, इंडेन और एचपी की 32 गैस एजेंसियों के माध्यम से इन्हें मुफ्त सिलिंडर रिफिल की सुविधा मिलेगी। जिला पूर्ति विभाग की ओर से बुकिंग शुरू करा दी गई है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, अब तक 1,50,636 लाभार्थियों की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है। यह कुल लाभार्थियों का 89.29 प्रतिशत है। वहीं, अभी 18,056 लाभार्थियों की ई-केवाईसी होनी बाकी है।
ई-केवाईसी कराने के बाद कराएं बुकिंग
जिला पूर्ति अधिकारी शशिकांत ने बताया कि जिन लाभार्थियों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, वे संबंधित गैस एजेंसी पर पहुंचकर इसे पूरा करा लें। पात्र महिलाएं समय से सिलिंडर की बुकिंग भी कराएं, ताकि दीपावली पर योजना का लाभ मिल सके।