फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Registration of school vehicles running without fitness will be canceled

Amethi News: बिना फिटनेस दौड़ रहे स्कूल वाहनों का पंजीयन होगा निरस्त

Wed, 24 Jul 2024 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 24 Jul 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Registration of school vehicles running without fitness will be canceled
बैठक करतीं डीएम।
अमेठी। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में डीएम निशा अनंत ने मानक विहीन स्कूली वाहनों के विरुद्ध यातायात पुलिस के साथ परिवहन विभाग को अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो स्कूल प्रबंधक अपने बसों का समय से फिटनेस नहीं करा रहे हैं उन स्कूल बसों के पंजीयन के निलंबन एवं निरस्त करने की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


सभी विद्यालयों में सड़क यातायात जागरूकता एवं यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी के लिए एक नोडल टीचर नामित करने के निर्देश दिए। वाहन में बालिका विद्यार्थी होने की दशा में ड्राइवर के अतिरिक्त महिला टीचर या परिचर की उपस्थिति अनिवार्य रूप से करने का निर्देश दिया। स्कूली वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस परिवहन विभाग से एवं चरित्र सत्यापन का कार्य पुलिस विभाग से अनिवार्य रूप से होना चाहिए। शिकायत दर्ज किए जाने के लिए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अमेठी के मोबाइल नंबर 8005441008 को सार्वजनिक किया है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि बसों में निर्धारित क्षमता से अधिक छात्र-छात्राओं का परिवहन न किया जाए। स्कूल प्रबंधन बस का रूट चार्ज बनाकर अभिभावकों के साथ साझा करें। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि स्कूल गेट के दोनों और सड़क पर रंबल स्ट्रिप व स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं, जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) अयोध्या विश्वजीत प्रताप सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) सर्वेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी गौरीगंज मयंक द्विवेदी, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी शैलेंद्र सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश द्विवेदी तथा 25 मुख्य विद्यालयों के प्रबंधक व प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed