{"_id":"64ab01fc2ab91ef71e0e7404","slug":"registration-in-class-9-and-11-will-be-done-till-august-5-amethi-news-c-96-1-ame1002-1615-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पांच अगस्त तक होगा कक्षा नौ व 11 में पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पांच अगस्त तक होगा कक्षा नौ व 11 में पंजीकरण
Mon, 10 Jul 2023 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 10 Jul 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित इंटर कॉलेजों में प्रवेश व पंजीकरण के नाम पर मनमानी नहीं चलेगी। सचिव की ओर शैक्षिक सत्र 2023-24 में कक्षा नौ व 11 प्रवेश व पंजीकरण की समय सारिणी जारी की है। सारिणी के अनुसार ऑनलाइन पंजीकरण, चेकलिस्ट व जांच के साथ सुधार करते हुए नामावली जमा करने की तिथि निर्धारित की है। जिले में संचालित 36 राजकीय, 25 सहायता प्राप्त व 180 वित्तविहीन इंटर कॉलेजों का संचालन माध्यमिक शिक्षा विभाग करता है। शैक्षिक सत्र 2023-24 में आठ जुलाई तक मौजूद आंकड़ों के अनुसार कक्षा नौ में पंजीकृत 29,744, कक्षा 10 में पंजीकृत 24,763 कक्षा 11 में 23,011 व कक्षा 12 में 19,521 के विद्यार्थी पंजीकृत हैं। ग्रीष्मावकाश के बाद स्कूलों में विद्यार्थियों का प्रवेश चल रहा है। प्रवेश व ऑनलाइन पंजीकरण के नाम पर मनमानी को रोकने के लिए सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने अग्रिम पंजीकरण समय सारिणी जारी की गई है।
जारी समय सारिणी के अनुसार कक्षा नौ व 11 में प्रवेश व ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि पांच अगस्त निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि के बाद 20 अगस्त तक सिर्फ कंपार्टमेंट या सन्निरीक्षा के माध्यम से उत्तीर्ण विद्यार्थियों का पंजीकरण करने तो 25 अगस्त तक प्रति विद्यार्थी 50 रुपये विलंब शुल्क के साथ प्रवेश लेने की रियायत दी है।
26 अगस्त से पांच सितंबर तक वेबसाइट पर ऑनलाइल अपलोड विद्यार्थियों की चेक लिस्ट अपलोड कर प्रिंट लेने के बाद नाम, माता व पिता का नाम, जन्मतिथि, विषय व फोटो का मिलान करने को कहा है। इस अवधि में वेबसाइट पर किसी भी प्रकार का अपडेशन प्रतिबंधित रहेगा। छह सितंबर से 20 सितंबर तक ऑनलाइन अपलोड किए गए विद्यार्थियों की जांचोपरांत मिली कमियों का संशोधन/ अपडेशन कार्य पूरा किया जाएगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद 30 सितंबर तक कॉलेज को पंजीकृत विद्यार्थियों की फोटोयुक्त नामावली व शुल्क जमा की प्रति डीआईओएस कार्यालय में जमा करना होगा। निर्धारित समय के बाद कोई भी प्रवेश या पंजीकरण नहीं होगा तो विद्यार्थियों के प्रमाण पत्र/ अंकपंत्र में नाम, माता व पिता का नाम समेत अन्य डाटा शुद्ध लोड हो इसकी जिम्मेदारी प्रधानाचार्य की तय की गई है।
विज्ञापन
नियमित होगी निगरानी
सहायत वित्त एवं लेखाधिकारी आशुतोष मिश्र ने बताया कि प्रवेश व ऑनलाइन पंजीकरण की निगरानी के लिए ब्लॉकवार नोडल अफसर नामित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त प्रवेश व पंजीकरण की नियमित जांच का प्रबंध किया गया है। प्रधानाचार्यों की ओर से प्रवेश व पंजीकरण में लापरवाही बरतने या विद्यार्थियों का डाटा त्रुटिरहित नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी।
प्रधानाचार्यों को भेजा गया पत्र
समय सारिणी के अनुसार प्रवेश व पंजीकरण करने का निर्देश दिया गया है। स्कूल में नियमानुसार प्रवेश करते हुए समय विद्यार्थी की ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर व आधार कार्ड संलग्न कराने के साथ ही पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया है। विद्यार्थियों के प्रवेश में मनमानी बरतने या गड़बड़ी करने की दशा में कार्रवाई की जाएगी। रीता सिंह-डीआईओएस