{"_id":"61c214e59d2ebb00397d601d","slug":"refused-to-change-religion-got-married-with-other-women-amethi-news-lko610022964","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म परिवर्तन से मना किया तो रचा ली दूसरी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म परिवर्तन से मना किया तो रचा ली दूसरी शादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीशपुर (अमेठी)। शादी का झांसा देकर आठ तक शारीरिक शोषण किया और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाता रहा। युवती ने धर्म परिवर्तन से इंकार कर दिया तो युवक ने चोरी छिपे दूसरी शादी कर ली। पीड़िता का आरोप है कि अब आरोपी के भाई उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। युवती ने जगदीशपुर थाने में मामले की शिकायत की है।
जगदीशपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने थाना क्षेत्र के ही पूरे हामी मजरे इमली गांव निवासी आशिफ अहमद और कफील अहमद के खिलाफ थाने में तहरीर देते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस को दी गई तहरीर में युवती ने कहा है कि आशिफ उसे शादी का झांसा देकर पिछले सात-आठ वर्ष से लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता चला आ रहा है।
आरोप यह भी है कि इस बीच वह उसे आए दिन मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। युवती जब आशिफ पर शादी करने के लिए जोर देने लगी तब उसने उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने लगा। कहने लगा कि धर्म परिवर्तन कर लो तब तुमसे निकाह कर लेंगे। युवती ने जब धर्म परिवर्तन करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि युवती ने जब धर्म परिवर्तन करने से मना कर दिया तब से वह उससे दूरी बनाने लगा। तहरीर में कहा गया है कि पिछले 10 नवंबर को आशिफ ने चोरी से दूसरी शादी कर ली। जानकारी मिलने पर युवती ने आशिफ के मोबाइल पर फोन किया तो उसने अपना फोन बंद कर लिया।
इसके बाद युवती ने उसके भाई कफील के पास फोन किया और शादी के बारे में जानकारी चाही तब वह उसे भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। इससे परेशान युवती जगदीशपुर थाने पहुंची और एसएचओ को आप बीती बताते हुए तहरीर दी। पुलिस ने युवती की तहरीर पर 17 दिसंबर को दोनों युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 504, 506 तथा 493 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
शुरू की गई प्रकरण की जांच
जगदीशपुर थाने के एसएचओ अरुण दुबे ने केस दर्ज करने की पुष्टि की है। कहा कि केस दर्ज करने के बाद पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। विवेचना के दौरान प्रकरण की हकीकत उजागर होने तथा साक्ष्य मिलने के अनुसार चार्ज शीट न्यायालय में प्रस्तुत कर कड़ी पैरवी कर दोषी को सजा दिलाई जाएगी।
होगी निष्पक्ष विवेचना : एसपी
एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की निष्पक्ष विवेचना होगी।