फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Recovery will be done from the head and secretary of three gram panchayats

तीन ग्राम पंचायतों के प्रधान व सचिव से होगी रिकवरी

Sun, 28 Nov 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Recovery will be done from the head and secretary of three gram panchayats
गौरीगंज (अमेठी)। जिले के अलग-अलग ब्लॉकों की तीन ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना से कराए जा रहे कार्यों में धांधली पर प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। डीएम ने तीनों ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव को रिकवरी नोटिस जारी किया है। प्रशासन की कार्रवाई से विकास विभाग में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

प्राप्त शिकायतों व डीएम अरुण कुमार के निर्देश पर पिछले दिनों अलग-अलग विकास खंडों की सात ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जांच हुई। जिन गांवों की जांच हुई उनमें जामो ब्लॉक क्षेत्र की परशुरामपुर, रामपुर नौरंगाबाद व गोरियाबाद, भेटुआ ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत उसका व शिवगढ़ जलालपुर, मुसाफिरखाना ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सादीपुर व बहादुरपुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत पीढ़ी शामिल हैं।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर इन ग्राम पंचायतों में जांच के लिए लगाए गए अधिकारी गांव तक तो गए लेकिन उनकी ओर सेे प्रस्तुत जांच आख्या से उच्चाधिकारी संतुष्ट नहीं हुए। संबंधित अधिकारियों द्वारा संतोषजनक जांच आख्या प्रस्तुत नहीं करने पर सभी का वेतन रोकने का निर्देश भी दिया गया था। जांच से संतुष्ट नहीं होने पर डीएम ने गांवों में कराए गए कार्यों की दोबारा दूसरे अफसरों से जांच कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पाया गया कि जामो ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुर नौरंगाबाद में नाला खोदाई कार्य में 3,05,832 रुपये का अधिक भुगतान किया गया। इसी तरह मुसाफिरखाना के सादीपुर में बिना कार्य कराए ही रुपये 1,00,111 रुपये का भुगतान हो गया।

भेटुआ की ग्राम पंचायत उसका में कराए गए कार्यों में रुपये 38,076 रुपये की वित्तीय अनियमितता पाई गई। रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने शनिवार देर शाम संबंधित ग्राम प्रधान तथा पंचायत सचिव से उक्त धनराशि की वसूली नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed