फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Record made by planting 38.51 lakh saplings for greenery

Amethi News: हरियाली के लिए 38.51 लाख पौधे लगाकर बनाया रिकाॅर्ड

Sat, 22 Jul 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 22 Jul 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Record made by planting 38.51 lakh saplings for greenery
पौधा रोपित करते कृ​षि मंत्री
अमेठी। वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत शनिवार को जगदीशपुर के कठौरा में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप साही ने तो कादूनाला परिक्षेत्र में नोडल अफसर ने हरिशंकरी पौध रोपित किए। इस महाभियान में गांव से शहर तक 38.51 लाख पौधे रोपित कर रिकाॅर्ड बनाया। कार्यक्रम में आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए लोगों को रोपित पौधों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

सचिव महिला कल्याण एवं बाल विकास अनामिका सिंह ने कादूनाला परिक्षेत्र में विविध विधान से पूजन कर हरिशंकरी वाटिका की स्थापना की। कठौरा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने हरिशंकरी पौध रोपित कर अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर कुलपति डॉ. बृजेंद्र सिंह, डीएम राकेश कुमार मिश्र, एसपी इलामारन जी. व सीडीओ सान्या छाबड़ा, कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरके आनंद के अलावा प्रभागीय वनाधिकारी डीएन सिंह की मौजूदगी में पीपल, पाकड़, आम व नीम समेत विभिन्न प्रजातियों के पौध रोपित किया।
विज्ञापन

पौध रोपण के बाद मौजूद बच्चों व लोगों को पौध वितरित करते हुए रोपित कर सुरक्षा करने की जिम्मेेदारी सुनिश्चित करते हुए पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील की। जागरूकता रैली को कृषि मंत्री ने हरी झंडी दिखा रवाना करते हुए किसानों को निशुल्क मोटे अनाज बीज का वितरण भी किया। विधायक गौरीगंज राकेश सिंह ने ब्लॉक में पौधरोपण किया। नगर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक सिंह ने नगर में पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन प्रजातियों के रोपित हुए पौधे
वन महोत्सव कार्यक्रम में बरगद व राज्य वृक्ष अशोक के साथ पीपल, पाकड़, गूलर, अशोक, नीम, आम, हरड़, बहेडा, बेल, महुआ, सहजन, आंवला, जामुन, शीशम, इमली, अर्जुन, जामुन प्रजाति के पौधे स्थानीय कृषि जलवायु के अनुसार संबंधित क्षेत्रों में रोपित किए गए।

सांस है तो आस है, धरती को हरा भरा बनाने के लिए पौधरोपण अनिवार्य
जगदीशपुर (अमेठी)। आज के बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए पौधरोपण करना बेहद जरूरी हो गया है, जिससे हमें स्वच्छ वातावरण में सांस लेने का अवसर मिल सके। यह बातें कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कही।
शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र कठौरा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में 38 लाख पौधरोपण एक दिन में होना है। कहा कि पौधरोपण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को गंभीर होना पड़ेगा।कुलपति डॉ बृजेंद्र सिंह डीएम राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि सिर्फ पौध रोपित कर अभियान सफल नहीं होगा बल्कि हम सबको रोपित पौधों की सुरक्षा व देखभाल कर तैयार भी करना होगा।

ग्रामीणांचलों में भी रही पौधरोपण की धूम
भादर में ब्लाक क्षेत्र के ग्रामीणांचलों भी में शनिवार को पौधरोपण की धूम रही। सीएचसी में सीएमओ डॉ.अंशुमान सिंह ने पौधरोपण किया उनके साथ अधीक्षक डाॅ.अजय कुमार मिश्रा , बीडीओ संदीप कुमार प्रमुख भादर प्रवीण सिंह भी मौजूद रहे। राजार्षि रणंजय सिंह सिंह पीजी कालेज पीपरपुर में प्राचार्य संगीता सिंह, प्रशासनिक अधिकारी रवींद्र सिंह समेत शिक्षक व छात्र/छात्राओं ने तो मनुज कल्याण केंद्र पर प्रधान विश्वनाथ सिंह,राजेश सिंह,अंकुर सिंह,विपुल सिंह हल्का लेखपाल अजय कुमार ने पौधरोपण किया।

तिलोई में चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने तहसील तिलोई परिसर में पौधरोपण किया। इसके अलावा क्षेत्र के दर्जनों गांव में महाअभियान उत्सव के तहत मनाया गया। रस्तामऊ ग्राम पंचायत में वन विभाग द्वारा पीपल का वृक्ष लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। बाल वृक्ष भंडारा का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed