फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Recalled the glorious history of the CRPF.

Amethi News: सीआरपीएफ के गौरवशाली इतिहास को किया याद

Tue, 28 Jul 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 28 Jul 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Recalled the glorious history of the CRPF.
अमेठी सिटी। त्रिसुंडी स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्रुप केंद्र परिसर में सोमवार को 88वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद क्वार्टर गार्ड पर डीआईजी मदन कुमार को विशेष गार्ड ने सलामी दी।
विज्ञापन

डीआईजी मदन कुमार ने अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बल के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 27 जुलाई 1939 को मध्य प्रदेश के नीमच में क्राउन रिप्रेजेंटेटिव पुलिस (सीआरपी) का गठन हुआ था। स्वतंत्रता के बाद 28 दिसंबर 1949 को अधिनियम के तहत इसका नाम केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल रखा गया। उन्होंने कहा कि सेवा और निष्ठा के मूलमंत्र के साथ सीआरपीएफ आज विश्व का सबसे बड़ा अर्द्धसैनिक बल है और देश की आंतरिक सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन

स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ग्रुप केंद्र परिसर में सैनिक सम्मेलन, विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के साथ ही अधिकारियों, जवानों और उनके परिवारों के लिए सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में डीआईजी चिकित्सा डॉ. पी.के. राय, कमांडेंट विनय कुमार त्रिपाठी, आरटीसी सहित सीआरपीएफ के अधिकारी और जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed