{"_id":"6aee1a489e7bb7cd310a29de","slug":"raunak-and-sefia-first-in-50-meter-race-amethi-news-c-96-1-ame1002-179951-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 50 मीटर दौड़ में रौनक व सेफिया प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 50 मीटर दौड़ में रौनक व सेफिया प्रथम
Fri, 06 Nov 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
तिलोई। सुभाष पशुपतिनाथ इंटर कॉलेज परिसर में ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, जबकि प्राथमिक विद्यालय छवहिया के बच्चों ने आकर्षक परेड प्रस्तुत की।
प्राथमिक बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय छवहिया के रौनक साहू प्रथम रहे। 100 मीटर दौड़ में अरियावां के करन और 200 मीटर में दुर्गेश ने बाजी मारी। बालिका वर्ग की 50 और 100 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय सांगीपुर की सेफिया प्रथम रहीं, जबकि 200 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय शाहमऊ की मानवी ने पहला स्थान हासिल किया।
कबड्डी के बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय भेलाई कला और बालिका वर्ग में न्याय पंचायत ढोढनपुर की टीम विजेता रही। उच्च प्राथमिक स्तर की 100 मीटर बालिका दौड़ में शंकरगंज की नीशू तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, 200 और 400 मीटर दौड़ में रजनपुर की महिमा अव्वल रहीं।
विज्ञापन
प्राथमिक स्तर की प्रतियोगिताओं में न्याय पंचायत तिलोई ने चैंपियनशिप अपने नाम की। प्रतियोगिता के अंत में विजेता खिलाड़ियों को धीरेंद्र प्रताप सिंह, रमाकांत मौर्य और सुनील सिंह ने मेडल देकर सम्मानित किया। इससे पहले खंड शिक्षा अधिकारी सतीश सिंह और विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेम कुमार मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर यतींद्र मोहन वैश्य, अतुल श्रीवास्तव और व्यायाम शिक्षक ओंकारनाथ सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।