{"_id":"646667300b3ed94c03008f9f","slug":"ration-cards-will-be-made-for-10505-old-age-pension-beneficiaries-amethi-news-c-13-1-242666-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 10,505 वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थियों के बनेंगे राशन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 10,505 वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थियों के बनेंगे राशन कार्ड
Thu, 18 May 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 18 May 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। खाद्य सुरक्षा अधिनियम से वंचित लाभार्थियों को योजना से जोड़ने के लिए अभियान संचालित किया जा रहा है। पहले चरण में वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थियों को इसका लाभ दिया जाएगा। इसके लिए सभी लाभार्थियों का स्थलीय सत्यापन कर वंचित बुजुर्गों का राशन कार्ड बनाया जाएगा।बुजुर्गों को आर्थिक परेशानी से निजात दिलाने के लिए समाज कल्याण विभाग पेंशन देता है। योजना से वंचित होने की लगातार शिकायत मिल रही है। शिकायत पर शासन के निर्देश पर पात्र बुजुर्गों को अन्य योजना से जोडने की कवायद जिले में तेज हो गई है। पहले चरण में वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थियों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से जोड़ा जाएगा। सीडीओ सान्या छाबड़ा ने बीडीओ व एसडीएम को जांच की जिम्मेदारी देते हुए समाज कल्याण विभाग को नोडल नामित किया है।
सीडीओ के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग ने ब्लॉकवार पेंशन पा रहे 10,505 बुजुर्गों का डेटा सभी बीडीओ व एसडीएम को भेज दिया है। डाटा के अनुसार अफसर लाभार्थियों का डोर-टू-डोर सत्यापन कर उनके जीवित होने के साथ पेंशन पात्रता का भी परीक्षण करेंगे। इस दौरान उन पेंशन लाभार्थियों को चिह्नित किया जाएगा, जिनके पास अंत्योदय या पात्र गृहस्थी का राशन कार्ड नहीं है। सत्यापन के बाद जांच अधिकारी निर्धारित प्रारुप पर अपनी रिपोर्ट समाज कल्याण विभाग को देंगे। रिपोर्ट मिलने के बाद समाज कल्याण विभाग पूर्ति विभाग से समन्वय स्थापित कर राशन कार्ड से वंचित वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थियों का राशन कार्ड तैयार कर उन्हें खाद्य सुरक्षा योजना से लाभांवित कराएगा।
रिपोर्ट मिलने के बाद बनवाया जाएगा कार्ड
सीडीओ के निर्देश पर लाभार्थियों की जांच कराई जा रही है। बीडीओ व एसडीएम की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद राशन कार्ड से वंचित बुजुर्गों का कार्ड बनाकर उन्हें राशन की परेशानी से निजात दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
आरके शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी