फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Rasuka imposed on murderer

फौजी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पर रासुका

Sat, 10 Sep 2022 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Rasuka imposed on murderer
गौरीगंज (अमेठी)। करीब 11 माह पूर्व मुंशीगंज थाना क्षेत्र में रिटायर्ड फौजी की मालवाहक वाहन से कुचलकर की गई हत्या के मामले में जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। डीएम ने घटना के मुख्य आरोपी पर रासुका लगा दिया है। गौरतलब है कि घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्य आरोपी के खिलाफ पूर्व में गुंडा एक्ट व कुर्की की कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन

चुनावी रंजिश को लेकर गत वर्ष 17 अक्तूबर की शाम मुंशीगंज थाना क्षेत्र के पश्चिम दुआरा निवासी सेवानिवृत्त फौजी संतोष सिंह को मुंशीगंज बाजार से वापस घर लौटते समय मालवाहक वाहन से कुचलकर मार डाला गया था। हत्या की ये वारदात मुंशीगंज थाने के दो किमी. आगे सुल्तानपुर रोड पर शारदन के पास हुई थी। हत्यारों ने घटना को सड़क दुर्घटना साबित करने की कोशिश की थी। हालांकि संतोष सिंह ने अस्पताल में मौत से पहले पुलिस को बयान दिया कि उनके ऊपर गाड़ी चढ़ा कर मारने की कोशिश की गई।
विज्ञापन

अस्पताल में संतोष की मृत्यु के बाद परिजनों व अन्य लोगों ने रोड जाम करते हुए प्रदर्शन किया था। जिसके बाद उनकी पत्नी की तहरीर पर पश्चिम दुआरा के प्रधान प्रतिनिधि विजय प्रताप सिंह उर्फ गल्लन सिंह के साथ ही उनके भाई के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में खुलासे में जुटी पुलिस ने तथ्य सामने आते ही हत्या व 120-बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 अक्टूबर को घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने मामला चुनावी विवाद से जुड़ा हुआ बताया और पिकअप चालक भुसियावां निवासी श्याम बिहारी शुक्ल व गल्लन सिंह को जेल भेज दिया। गल्लन सिंह को घटना का सूत्रधार करार दिया गया था। अब जिला प्रशासन ने गल्लन पर रासुका लगा दिया है। डीएम राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि रासुका का आदेश गल्लन को जेल में तामील करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed