{"_id":"66c7be4670afaa24db09a894","slug":"raod-acccident-four-injured-amethi-news-c-13-1-knp1080-842610-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, चार घायल
Fri, 23 Aug 2024 04:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 23 Aug 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। अमेठी के सगरा चौरारा निवासी राजनाथ कार से बृहस्पतिवार को कांता प्रसाद की पत्नी रेखा का इलाज कराने जगदीशपुर के निजी अस्पताल गए हुए थे। साथ में रेखा की बेटियां लक्ष्मी व सोनल भी थीं। वापसी में भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के कंजास के पास कार बृहस्पतिवार को डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
दुर्घटनाग्रस्त कार की चपेट में आने से सड़क किनारे एक बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में कार सवार चारों लोगों को मामूली चोटें आईं। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवार घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी मुसाफिरखाना भेजवाया, जहां सभी का प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सक ने डिस्चार्ज कर दिया। संवाद