फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Ramshahpur team overall champion in sports

Amethi News: खेलकूद में रामशाहपुर की टीम ओवरऑल चैंपियन

Mon, 10 Nov 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 10 Nov 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Ramshahpur team overall champion in sports
शाहगढ़। विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय मुड़ियापुर में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 13 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के बाद विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन



50 मीटर और 100 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में प्राथमिक विद्यालय रामशाहपुर की रीता प्रथम, प्राथमिक विद्यालय पिछौरा की रोमा द्वितीय और प्राथमिक विद्यालय उलरा की आंचल तीसरे स्थान पर रहीं। 50 मीटर और 100 मीटर बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय रामशाहपुर के संगम प्रथम, प्राथमिक विद्यालय शमशेरिया के हरी द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय हरदोइया के आदर्श तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय उलरा की पायल सिंह प्रथम, यूपीएस चंदौकी की शिवानी द्वितीय, कंपोजिट विद्यालय हरदोइया की लक्ष्मी तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन



200 मीटर बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय उलरा के निखिल प्रथम, कंपोजिट विद्यालय उलरा के हरिश्चंद्र द्वितीय, यूपीएस हरदोईया के राज तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय उलरा की स्वाती प्रथम, साक्षी द्वितीय, कंपोजिट विद्यालय शमशेरिया की लक्ष्मी तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर स्तरीय बालक वर्ग कबड्डी में कंपोजिट विद्यालय उलरा विजेता और जूनियर स्कूल चंदौकी की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्राथमिक विद्यालय स्तरीय बालिका वर्ग कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय रामशाहपुर विजेता, प्राथमिक विद्यालय पिछौरा उपविजेता रहा। बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय रामशाहपुर विजेता और उपविजेता प्राथमिक विद्यालय मुड़ियापुर की टीम रही। जूनियर स्तरीय कबड्डी बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय उलरा विजेता, यूपीएस चंदौकी उपविजेता, बालिका वर्ग कबड्डी में कंपोजिट विद्यालय उलरा विजेता, कंपोजिट विद्यालय हरदोइया उपविजेता रहा।



प्राथमिक स्तरीय खो-खो बालक वर्ग प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय रामशाहपुर विजेता, प्राथमिक विद्यालय पिछौरा उपविजेता, बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय रामशाहपुर विजेता, प्राथमिक विद्यालय चंदौकी उपविजेता रहा। इस मौके पर नोडल अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, प्रधानाध्यापक रामप्रताप यादव, काली सहाय यादव, जय प्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed