फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Ramganj-Babuganj link road turned into potholes

गड्ढों में तब्दील रामगंज-बाबूगंज संपर्क मार्ग

Sun, 21 Nov 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Ramganj-Babuganj link road turned into potholes
भादर (अमेठी)। प्रदेश सरकार के गड्ढा मुक्त सड़क अभियान के बावजूद क्षेत्र की अधिकांश सड़कें जर्जर पड़ी हैं। रामगंज बाजार से बाबूगंज को जोड़ने वाली सात किलोमीटर लंबी सड़क जिम्मेदारों की उपेक्षा का शिकार हो गई है। मार्ग पर हुए गड्ढों में गिरकर जहां आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं वहीं आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। मार्ग की मरम्मत नहीं होने से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

भादर-अमेठी-अयोध्या प्रयागराज हाइवे पर स्थित रामगंज बाजार से बाबूगंज की तरफ जाने वाला संपर्क मार्ग जर्जर हो चुका है। सात किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और गिट्टियां उखड़कर सड़क भर पर बिखरी पड़ी हैं।
विज्ञापन

इतना ही नहीं सड़क किनारे पटरी पर भी कई स्थानों पर जानलेवा गड्ढे हो गए हैं। मार्ग पर हुए गड्ढे व बिखरी गिट्टी में आए दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। मार्ग की मरम्मत करवाए जाने की मांग कई बार क्षेत्रवासियों ने विभागीय अधिकारियों से की लेकिन किसी ने ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण विजय प्रकाश गुप्ता, सत्यम विश्वकर्मा, रामकुमार व रविशंकर जायसवाल समेत क्षेत्रवासियों ने संपर्क मार्ग की जल्द मरम्मत करवाने की मांग विभागीय अधिकारियों के साथ जिला प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed