{"_id":"6893ac6c4f756d1241034d33","slug":"rakshabandhan-the-festival-of-affection-celebrated-with-soldiers-amethi-news-c-96-1-ame1002-146167-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जवानों के साथ मनाया स्नेह का पर्व रक्षाबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जवानों के साथ मनाया स्नेह का पर्व रक्षाबंधन
Thu, 07 Aug 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र त्रिसुंडी में भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी संस्थान सुल्तानपुर की महिलाएं और जयपुरिया विद्यालय की छात्राएं सीआरपीएफ केंद्र पर पहुंचीं और जवानों की कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांधकर भावनात्मक संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और महिलाओं ने जवानों को तिलक लगाकर मिठाई भी खिलाई। साथ ही राखी बांधते हुए देशसेवा के प्रति समर्पण के लिए आदर व सम्मान भी प्रकट किया। रक्षासूत्र बांधते समय उन्होंने जवानों से वचन लिया कि जब भी देश की रक्षा में बलिदान देना पड़े, तो जवान पीछे न हटें। जवाब में सीआरपीएफ जवानों ने देश की सीमाओं के साथ ही बहनों की रक्षा का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि डीआईजी मदन कुमार ने कहा कि रक्षाबंधन स्नेह, सम्मान और त्याग का पर्व है। यह त्योहार न केवल पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करता है, बल्कि समाज में प्रेम, विश्वास और भाईचारे की भावना को भी प्रबल करता है। इस दौरान केंद्र के सभी अधिकारी, जवान और कार्मिक उपस्थित रहे।