{"_id":"624734a31b301932e4640a9c","slug":"rajdhani-jansadharan-and-durgani-express-will-operate-via-amethi-amethi-news-lko6241533175","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी होकर संचालित होगी राजधानी, जनसाधारण व दुर्गानी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी होकर संचालित होगी राजधानी, जनसाधारण व दुर्गानी एक्सप्रेस
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। पहले सुल्तानपुर के रास्ते संचालित होने वाली राजधानी, जनसाधारण व दुर्गानी एक्सप्रेस का संचालन पांच अप्रैल से वाया अमेठी होगा। रेल विभाग ने तीन जोड़ी ट्रेनों के वाया अमेठी संचालन को मंजूरी प्रदान कर दी है। हालांकि लखनऊ व वाराणसी के बीच किसी भी रेलवे स्टेशन पर इन ट्रेनों का ठहराव नहीं होने सेे स्थानीय यात्रियों को कोई सुविधा नहीं मिलेगी।
कोविड संक्रमण काल समाप्त होने के साथ रेनवे में भी बड़े बदलाव की कवायद शुरू हो गई है। रेल मंत्रालय ने वाया सुल्तानपुर संचालित तीन अप/डाउन एक्सप्रेस ट्रेनों को वाया अमेठी संचालित करने का निर्णय लिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि पहले वाया सुल्तानपुर संचालित राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित दिन व समय पर पांच अप्रैल से वाया अमेठी संचालित होगी। इसी तरह ट्रेन नंबर जन साधारण एक्सप्रेस ट्रेन भी प्रतिदिन निर्धारित समय पर अमेठी के रास्ते संचालित होगी।
दुर्गानी एक्सप्रेस का भी संचालन वाया अमेठी निर्धारित दिन व समय से होगा। रेल मंत्रालय की ओर से इस बदलाव पर मुहर लगा दी गई है। मंजूरी के बाद रेल विभाग ने पत्र जारी कर स्टेशनों को जानकारी देने के साथ बदले हुए ट्रैक पर ट्रेनों के संचालन की कवायद शुरू कर दी है। रेल विभाग की ओर से जारी पत्र में राजधानी, जनसाधारण व दुर्गानी एक्सप्रेस का ठहराव लखनऊ-वाराणसी के बीच फिलहाल किसी भी स्टेशन पर नहीं होने की बात कही गई है।
विज्ञापन
मिला पत्र : स्टेशन मास्टर
स्टेशन मास्टर प्रवीण ने बताया कि राजधानी, जनसाधारण व दुर्गानी एक्सप्रेस का संचालन पांच अप्रैल से निर्धारित दिन व समय पर वाया अमेठी होगा। स्टेशन मास्टर ने बताया कि फिलहाल अभी राजधानी, जनसाधारण व दुर्गानी एक्सप्रेस का ठहराव लखनऊ के बाद सीधे वाराणसी है। ट्रेन का ठहराव होने का निर्णय उच्चाधिकारी स्तर पर होना है।