फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   rain brought relief from heat and humidity

Amethi News: झमाझम बारिश ने दिलाई गर्मी व उमस से राहत

Mon, 31 Jul 2023 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
rain brought relief from heat and humidity
गौरीगंज (अमेठी)। पिछले कुछ दिनों से बारिश न होने व पड़ रही भीषण गर्मी से लोग परेशान थे। किसानों को फसल बचाने को लेकर चिंतित थे। लेकिन सोमवार की शाम हुई तेज बारिश से किसानों के चेहरे खुशी से खिल गए तो वहीं लोगों के मुरझाए चेहरों पर रौनक लौट आई।
विज्ञापन

सोमवार को बारिश से जहां मौसम सुहाना हो गया तो वहीं खेत खलिहानों में पानी ही पानी नजर आया। बारिश ने शहर की सूरत बदलकर रख दी। कई जग जलभराव होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के जीजीआईसी रोड, सैठा रोड, ओवर ब्रिज के नीचे, चौक बाजार में कई जगह जलभराव हो गया। तो सड़कें पूरी तरह से कीचड़ से सन गईं।
विज्ञापन

लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने बताया कि सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। उन्होंने बताया कि हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के साथ साथ कहीं कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed