{"_id":"64fcb7f65ab1c0b39c09b3dc","slug":"rain-became-a-disaster-waterlogging-at-many-places-increased-the-problem-amethi-news-c-96-1-ame1003-4811-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: आफत बनी बारिश, जगह जगह जलभराव ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: आफत बनी बारिश, जगह जगह जलभराव ने बढ़ाई परेशानी
Sat, 09 Sep 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 09 Sep 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली में भरा बारिश का पानी
अमेठी। पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश किसानों के लिए संजीवनी साबित हुई तो वहीं आमजन के लिए आफत बनकर टूटी है। बारिश से दीवार गिरने से मवेशी की मौत हो गई तो वहीं नंद घर के रास्ते में जलभराव हो गया। शहर में दफ्तरों में पानी भर गया है। बारिश से राहगीरों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। कीचड़ होने से व जल निकासी की व्यवस्था न होने से जलभराव से लोग दिनभर जूझते रहे। जिले में 72.2 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है।
बारिश के चलते शहर की सूरत बदसूरत हो गई है। शहर के तहसील रोड से होकर जीजीआईसी को जाने वाले मार्ग पर स्कूल के पास जलभराव हो गया है। इस रास्ते से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। यही हाल ओवरब्रिज के नीचे से होकर गुजरी सड़क का भी है।
गड्ढों में तब्दील सड़क पर जलभराव होने से राहगीर इस रास्ते से होकर जाने से कतरा रहे हैं। सीएमओ आफिस, रेलवे स्टेशन परिसर में भी जलभराव हो गया है। सबसे अधिक दिक्कत सब्जीमंडी, चौक बाजार आदि स्थानों पर सड़कें कीचड़ से सन गई हैं। जिस पर चलना मुश्किल हो गया है। सीएमओ दफ्तर व कोतवाली गौरीगंज परिसर में पानी भर गया है।इनसेट
विज्ञापन
कच्ची दीवार गिरने से मवेशी की मौत
तिलोई(अमेठी)। मोहनगंज थानाक्षेत्र के हंसवा गांव में बारिश के चलते शुक्रवार की रात गांव निवासी बाबूलाल मौर्य के घर की कच्ची दीवार गिरने से पड़ोसी केदार वर्मा की भैंस और उसका पड़वा इसकी चपेट में आ गया। आसपास के लोगों की मदद से जब तक मलबे को हटाकर मवेशी को सुरक्षित निकाला जाता तब तक पड़वा की मौत हो गई। भैंस गंभीर रूप से घायल हो गई। राजस्व विभाग का कोई भी कर्मचारी नुकसान का आकलन करने नहीं पहुंचा।
नंदघर के रास्ते में भरा तालाब का पानी, रास्ता ठप
बाजारशुकुल(अमेठी)। विकास खंड के मवैया रहमतगढ़ ग्राम पंचायत के पूरे रेवती दास गांव में मुख्यमंत्री समग्र गांव होने के बाद वेदांता समूह द्वारा नंद घर का निर्माण कराया था। नंदघर के बगल तालाब स्थित है। बारिश के चलते तालाब का पानी भर जाने से रास्ता बाधित हो गया है।
केंद्र खोलने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्री अपना और नौनिहालों का जान जोखिम में डालकर तालाब के रास्ते ही नंद घर ले जाती हैं। केंद्र पर कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रेमवती का कहना है कि नंद घर में छुट्टी नहीं होती है। केंद्र पर 23 बच्चे नामांकित हैं। सीडीपीओ अनूप श्रीवास्तव का कहना है कि नंद घर का भवन ही गलत बना है। तालाब के किनारे नहीं बनना चाहिए था फिर भी मौके पर जाकर देखने के बाद ही सही निर्णय लिया जाएगा। इन्हौंना रुदौली मार्ग पर जलभराव होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
सड़क पर किसान यूनियन ने रोपा धान
बाजार शुकुल। स्थानीय कस्बे से गुजर रही इन्हौना रुदौली स्टेट हाईवे सड़क पूरी तरह गढ्ढा में तब्दील हो गई है। बारिश के कारण सड़क पर पूरी तरह जल भराव हो गया है जिसके कारण आने जाने वाले विद्यालय के बच्चों और राहगीरो को काफी कठिनाइयों को सामना करना पड़ रहा है।
सड़क पर हुए जल भराव को देखते हुए शनिवार को दोपहर किसान यूनियन के संरक्षक देवी दयाल के नेतृत्व दर्जनों किसानों ने कटरा तिराहे पर इकट्ठा होकर सड़क पर धान लगाना शुरू कर दिया। सूचना पाते ही मौके पर पुलिस पहुंची। किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने एसआई महेंद्र सरोज को डीएम को संबोधित 6 सूत्री ज्ञापन दिया। इस मौके पर राम प्रसाद रावत, सुशीला, राज नारायण, रामकुमार, शेषनाथ, समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।