फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Queues grow at fertilizer centers due to server slowdown

Amethi News: सर्वर की सुस्ती से खाद केंद्रों पर बढ़ीं कतारें

Tue, 28 Jul 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 28 Jul 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Queues grow at fertilizer centers due to server slowdown
अमेठी सिटी। सुबह से ही जिले की साधन सहकारी समितियों और इफको केंद्रों पर किसानों की कतारें लगने लगती है। धान की रोपाई अंतिम चरण में होने के कारण खाद लेने वालों की भीड़ बढ़ी, लेकिन ई-पॉस मशीनों का सर्वर बार-बार ठप होने और धीमी गति से चलने से वितरण व्यवस्था लड़खड़ा रही है। गौरीगंज इफको केंद्र, ताला और माधोपुर समिति पर किसान घंटों अपनी बारी का इंतजार करते रहे। कई किसानों को खाद मिली, जबकि कुछ को बिना खाद लिए लौटना पड़ा।
विज्ञापन

जिले की 76 साधन सहकारी समितियों, चार इफको केंद्रों और 31 इफको फ्रेंचाइजी पर सोमवार सुबह से ही किसानों की भीड़ रही। ताला समिति पर सुबह नौ बजे 50 से 60 किसान कतार में खड़े थे। दोपहर 12 बजे गौरीगंज इफको केंद्र पर करीब 100 किसान और साढ़े 12 बजे माधोपुर समिति पर करीब 30 किसान अपनी बारी का इंतजार करते मिले। समिति सचिवों ने बताया कि सर्वर एक-दो घंटे के अंतराल पर 10 से 15 मिनट के लिए बंद हो जा रहा है, जिससे वितरण की गति प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

किसान विनोद तिवारी, रामचंद्र यादव और रामकिशुन ने बताया कि दो दिन से खाद के लिए चक्कर लगा रहे हैं। सोमवार को भी लंबे इंतजार के बाद ही खाद मिल सकी। जिला कृषि अधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह निरंजन ने बताया कि ई-पॉस सर्वर में तकनीकी समस्या है। संबंधित एजेंसी और इंजीनियर उसे ठीक करने में जुटे हैं। जिले में खाद का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। रविवार को 26,750 क्विंटल यूरिया प्राप्त हुई है, जिसे समितियों और केंद्रों पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भादर में भी वितरण रहा प्रभावित
फोटो 41
खरगपुर साधन सहकारी समिति पर भी सोमवार को ई-पॉस सर्वर की धीमी गति से यूरिया वितरण प्रभावित रहा। एक बायोमीट्रिक सत्यापन में करीब 15 मिनट लगने से किसानों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ा। किसान रामकुमार सिंह ने कतार से हटकर कुछ लोगों को खाद देने का आरोप लगाया। अन्य किसानों ने वितरण व्यवस्था में सुधार की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed