फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   PVC artisan dies of electric shock at SP Amethi's official residence

Amethi News: एसपी अमेठी के सरकारी आवास पर करंट से पीवीसी कारीगर की मौत

Thu, 29 Aug 2024 03:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 29 Aug 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
PVC artisan dies of electric shock at SP Amethi's official residence
लखनऊ। विभूतिखंड स्थित पुलिस एन्क्लेव में एसपी अमेठी अनूप कुमार सिंह के सरकारी आवास पर पीवीसी पैनल लगाते समय कारीगर की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक के भाई ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर भी दी है। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बहराइच के कोतवाली देहात शाहपुर जोत हठीला निवासी इमरान (22) पॉलीविनाइल क्लोराइड (पीवीसी) पैनल लगाने का काम करते थे। उनके भाई मिजान के अनुसार इमरान बुधवार का पुलिस एन्क्लेव स्थित मकान नंबर टाइप 4/7 में पीवीसी लगाने का काम कर रहे थे। मकान एसपी अमेठी अनूप कुमार सिंह के नाम आवंटित है। दोपहर को उन्हें सूचना मिली कि इमरान को करंट लग गया है। परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि इमरान की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


मिजान का कहना है कि काम करते वक्त बिजली के बोर्ड में आ रहे करंट से इमरान की मौत हुई है। भाई को श्रावस्ती के भिनगा निवासी आदर्श गुप्ता के माध्यम से पीवीसी पैनल लगाने का काम मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed