{"_id":"681cfc51011f293ee9026054","slug":"provide-benefits-of-pension-scheme-to-traders-amethi-news-c-96-1-ame1008-139991-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: व्यापारियों को दिलाएं पेंशन योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: व्यापारियों को दिलाएं पेंशन योजना का लाभ
Fri, 09 May 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 09 May 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
अमेठी स्थित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कार्यालय पर बैठक करते व्यापारी। -संगठन
अमेठी सिटी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला कार्यकारिणी की बैठक बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर हुई, जिसमें संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के 21 मई को अमेठी में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई।
इस दौरान जिले की 44 बाजारों में गठित इकाइयों के विस्तार पर चर्चा व समीक्षा की गई। इस दौरान जायस बाजार के संगठन अध्यक्ष एवं महामंत्री की कार्यप्रणाली संतोषजनक नहीं मिलने पर जायस बाजार के संगठन को भंगकर पुनः नया संगठन बनाने पर पर चर्चा की गई। टीकरमाफी बाजार इकाई को मजबूत करने के लिए संगठन में बदलाव पर जोर दिया गया। नगर अमेठी इकाई में भी बदलाव पर चर्चा हुई।
वहीं, मुसाफिरखाना और जगदीशपुर बाजार इकाई की ओर से अच्छा कार्य किए जाने पर दोनों इकाई के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा फुरसतगंज और इन्हौना बाजार के व्यापारियों ने संगठन से जुड़ने की इच्छा जताई। जिलाध्यक्ष ने व्यापारियों का स्वागत करते हुए जल्द दोनों बाजारों में संगठन इकाई गठित करने की बात कही। जिलाध्यक्ष ने श्रम विभाग की ओर से संचालित व्यापारी पेंशन योजना के बारे में सभी बाजारों के अध्यक्ष व महामंत्री को विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि संगठन पदाधिकारी बाजारों में व्यापारियों को जागरूक कर उन्हें पेंशन योजना का लाभ दिलाएं। बैठक में जिला महासचिव सुशील जायसवाल, संदीप कसौंधन, राजकुमार जायसवाल, शिवम प्रजापति, मुकेश शुक्ल, सुरेश कौशल, रवि अग्रहरि, शिव पूजन अग्रहरि, दीपक आर्य, घनश्याम सोनी आदि आदि मौजूद रहे।