Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Protested by taking out a candle march

Amethi News: कैंडल मार्च निकाल जताया विरोध

Sun, 27 Apr 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 27 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Protested by taking out a candle march
अमेठी सिटी/शाहगढ़। पहलगाम में हुई आतंकी घटना को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोग आतंकवाद के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन



शाहगढ़ कस्बे में शुक्रवार देर शाम जीजीआईसी गेट से कैंडल मार्च निकाला गया, जो बाजार होते हुए शहीद भगत सिंह पार्क पहुंचा। शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के समक्ष आतंकी घटना में दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख सदाशिव यादव, मनोज कुमार कश्यप, कर्णवीर सिंह, राजीव लोचन तिवारी, शैलेंद्र उपाध्याय मौजूद रहे।



वहीं, अमेठी में भी शुक्रवार देर शाम कांग्रेस कार्यालय से गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकालकर कांग्रेस नेताओं ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि कायरतापूर्ण हमला मानवता पर करारी चोट है। पाकिस्तान और आतंकवादी संगठनों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए केंद्र सरकार को तत्काल ठोस कदम उठाने चाहिए। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. देवमणि तिवारी, अशोक सिंह हिटलर, ब्लाॅक प्रमुख भेंटुआ आकर्ष शुक्ल, अब्दुल वाहिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed